गुड न्यूज़ :मोबाइल एप अब स्टेशन के 20 किमी दायरे में कर सकते टिकट बुक

Updated on 13-11-2022 06:32 PM
 ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगाें के लिए राहत की बात है। अभी तक वे स्टेशन के पांच किमी के दायरे में ही मोबाइल एप से जनरल टिकट बुक करा सकते थे। लेकिन अब रेलवे ने इस दायरे को बढ़ाकर 20 किमी का कर दिया है। यानि अब स्टेशन से 20 किमी के दायरे में टिकट बुक कर सकते है। रेलवे ने इसका आदेश जोन को जारी कर दिया है। अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) पर यात्री जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। यात्री इसका दायरा बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

जारी आदेश में कहा गया है कि गैर उपनगरीय सेक्शन पर यूटीएस आन मोबाइल एप पर पांच किलोमीटर की दूरी से अनारक्षित टिकट बुकिंग की पाबंदी को समाप्त कर दिया है। अब यह दायरा 20 किमी का हो गया है। वहीं, उपनगरीय सेक्शन पर दो से पांच किलोमीटर की दूरी को बढ़ाकर 10 किलोमीटर तक किया गया है। यूटीएस मोबाइल एप से सीजन टिकट और मासिक पास की भी बुकिंग की जा सकती है। साथ ही प्लेटफार्म टिकट भी इस सिस्टम से खरीद सकते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से स्टेशन की खिड़िकयों पर लगने वाली भीड़ से बचा जा सकता है।

ऐसे कर सकते हैं मोबाइल पर टिकट बुक

न आनलाइन जनरल टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले यूटीएस आन मोबाइल एप को मोबाइल पर डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके बाद पंजीयन करना होगा। पंजीकरण के दौरान ही आपको यूजर आइडी व पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद टिकट बुक कर सकते हैं। जनरल टिकट भी ई-टिकट की तरह मोबाइल पर दिखेगा। इसके लिए प्रिंट की जरूरत नहीं है। एप का इस्तेमाल करने के लिए जीपीएस एक्टिवेट करना जरूरी है।़नि आनलाइन टिकट के एक पीएनआर पर अधिकतम चार यात्री सफर कर सकेंगे। कई बार टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट का भुगतान आनलाइन करना पड़ेगा। खाते, वालेट या क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टिकट बुक कर सकते हैं। यदि यात्रा नहीं कर रहे हैं तो उसे रद भी कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.