पटरी पर दौड़ते-दौड़ते दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, एक घंटे ट्रैक जाम रहा

Updated on 16-11-2022 04:59 PM

कटनी
कटनी-बीना जंक्शन के खुरई-बीना रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खिमलासा फाटक के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूट जाने की वजह से वह दो हिस्सों में बट गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी जिसकी वजह से कोई हादसा नहीं हो पाया, लेकिन कपलिंग टूटने से अलग हुई मालगाड़ी का एक हिस्सा इंजन के साथ पटरी पर करीब 100 मीटर आगे बीना तरफ निकल गया, जबकि दूसरा पीछे खिमलासा रेलवे फाटक तरफ छूट गया।

खुरई-बीना ट्रैक पर दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खुरई से बीना की तरफ कोयले से भरी एक मालगाड़ी जा रही थी कि अचानक से मालगाड़ी के एक डिब्बे की कपलिंग टूट गई और मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान पीछे मौजूद गार्ड ने तत्काल वॉकी-टॉकी से ट्रेन के चालक से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद मालगाड़ी को रिवर्स करते हुए पीछे लाया गया और बोगी को जोड़कर आगे रवाना किया गया। बता दें कि इस इलाके में पहले भी एक मालगाड़ी इसी तरह दो हिस्सों में बंट गई थी।

मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटे होने की सूचना के बाद अधिकारियों ने कपलिंग को ठीक कराया, तब कहीं जाकर मालगाड़ी आगे बढ़ सकी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही और खुरई-बीना रेलवे ट्रैक बंद रहा। हालंाकि जिस ट्रेक पर यह मालगाड़ी खड़ी थी, उस ट्रैक पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इधर बाजू के ट्रेक से मालगाड़िया व अन्य गाड़ियों को स्लो गति से निकाला गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.