मप्र के शहरों में शुरु होंगे गोवर्धन प्रोजेक्ट, सरकार करेगी गाय का गोबर और गोमूत्र खरीदने की व्यवस्था : चौहान

Updated on 27-03-2022 08:51 PM
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोवर्धन प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत गाय के गोबर को खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। गुजरात सहित अन्य राज्यों में गो-संवर्धन और गो-संरक्षण के प्रयोगों का अध्ययन कर मध्यप्रदेश में नए कामों की शुरूआत की जाएगी। 
चौहान ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा आमजन को गाय और सड़क पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं के देखभाल के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। गाय के गोबर और गो-मूत्र से कमाई होने पर आम नागरिक गो-पालन के लिए प्रेरित होंगे। गोशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में गोवर्धन योजना में पीएनजी संयंत्र के संचालन के सफल प्रयोग को अन्य स्थानों तक ले जाया जाएगा। गाय के गोबर का उपयोग बड़े पैमाने पर गो-काष्ठ के निर्माण में किया जाता है। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे गो-पालकों को भी राशि प्राप्त होगी। 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए गृह और जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह आगे भी कार्य करता रहेगा। इस समूह में मंत्री विश्वास सारंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ऊषा ठाकुर और मोहन यादव शामिल हैं। मंत्री समूह के प्रस्तुतिकरण में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया गाय श्रद्धा का केन्द्र है। गो-काष्ठ के अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद भी बनाई जा रही है। यह खाद महंगी कीमत पर बिकती है। 
मिश्रा ने कहा कि गोशालाओं को आत्मनर्भिर बनाने के लिए प्रयास बढ़ाने के सुझाव मिले हैं। गायों के संरक्षण के लिए अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। गाय पालन लाभ का कार्य बने इसके लिए विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए हैं। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने विभिन्न स्थानों पर हुए गो-पालन के सफल प्रयोगों की भी जानकारी दी। चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न मंत्री समूहों के प्रस्तुतिकरण को सार्थक बताते हुए आशा व्यक्त की कि प्राप्त सुझाव जनकल्याण की दृष्टि से भी उपयोगी सिद्ध होंगे। राज्य शासन द्वारा इन सुझावों पर आवश्यक निर्णय भी लिए जाएंगे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.