बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृत-संकल्पित : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 17-01-2022 05:18 PM

भोपाल गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। डॉ. मिश्रा दतिया जिले के ग्राम बडौन-कलां में एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भवनों के लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोकार्पण के बाद नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि चिकित्सालय भवन बन जाने से क्षेत्रवासियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त होगी। उन्होंने चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में नियमित उपस्थित होकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ दें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि चिकित्सालय समय पर खुले। डॉ. मिश्रा ने कहा कि चिकित्सालय भवन में 10 बेड की भी व्यवस्था की गई है जिससे अब प्रसूताओं को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देशवासियों को कोरोना से बचाने में दो बार लगाई गई वैक्सीन काफी कारगर सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए आज सावधानी एवं सर्तकता बरतने की जरूरत है। इसके लिए सभी को मास्क लगाना होगा और कोविड गाइड लाइन का भी पालन करना होगा।

लोकार्पण समारोह में योगेश सक्सेना, गिन्नी राजा परमार, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी और मुकेश यादव उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.