सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही है कार्य - मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 04-04-2022 03:47 PM

भोपाल।  मध्यप्रदेश में गाँव, गरीब किसान एवं मजदूर की सरकार है। राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए योजनाएँ एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया के ग्राम कटीली में जल जीवन मिशन में 47 लाख 39 हजार की लागत से निर्मित रेट्रो फिटिंग नल जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों को 47 लाख 39 लाख लागत की नवनिर्मित नल जल योजना की सौगात दी। माताओं-बहनों को अब पानी के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। गाँव में ही घर पर टोंटी से पानी आएगा। गृह मंत्री ने कहा कि गाँव में सती माता मंदिर और शांतिधाम में हैण्डपंप लगाने के साथ गाँव के आजादपुर एवं कासवदेव समाज के मोहल्ले में पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी शीघ्र किया जायेगा।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जो कहा वह करके दिखाया है। किसानों की उपज का वाजिब दाम मिले

इसके लिए उपज के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर प्रदेश के किसानों द्वारा पैदा किये जाने वाले गेहूँ एवं चावल को विदेशों मे निर्यात करने की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को गेहूँ एवं चावल के अच्छे दाम मिल सकेंगे। सरकार जनहित के कार्य निरंतर कर दतिया और संपूर्ण प्रदेश आत्म-निर्भर बनाने के लिए कृत-संकल्पित है।

योगेश सक्सैना, जीतू कमरिया, अतुल भूरे चौधरी, मिथुन अहिरवार सहित जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.