एक लाख आदिवासी युवाओं को नौकरी देगी सरकार

Updated on 24-06-2022 05:48 PM

भोपाल शिवराज सरकार एक लाख आदिवासी युवाओं को नौकरी देगी। साथ ही मध्यप्रदेश में पायलट बेस पर तेंदूपत्ता बेंचने और तोडऩे का अधिकार भी जनजतीय वर्ग को मिलेगा। ये ऐलान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताने के लिए हुए कार्यक्रम में किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संपतिया उईके, वन मंत्री विजय शाह, मंत्री फग्गन सिंह कुलसते मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदिवासी समाज को सम्मान देने पर गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में खूब नाचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज खुशियां मनाने का दिन है। मेरा मन कर रहा है है की मैं खूब नाचूं। किसने सोचा था कि आदिवासी बहन भारत के सबसे ऊंचे पद पर बैठेगी। मोदी जी धन्य हैं। सारी परंपरा बदल दी है। राष्ट्रपति सिर्फ पढ़ा लिखा बनेगा ऐसी धारणा थी। लेकिन एक छोटे से गाँव की महिला को इतना बड़ा मौका दिया है। ये सिर्फ बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। जब पीएम ने उनको फोन किया तो वो निशब्द हो गई। आज राष्ट्रपति बनने के लिए हैं। इसके बावजूद आज भी मंदिर में झाड़ू लगा रही हैं। द्रौपदी मुर्मू अभी भोपाल आएंगी। उस दिन बड़ा कार्यक्रम करेंगे खुशियां मनाएं।


देश और समाज के लिए गौरवन का क्षण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो किसी ने नहीं सोचा था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एक आदिवासी जनजाति समाज की बहन एक-एक दिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठेगी, राष्ट्रपति बनेगी और तीनों सेनाओं की मुखिया बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परंपरा बदल दी है। आज चमत्कार हुआ है। पहले यह होता था कि राष्ट्रपति बड़े घराने में पैदा होने वाला और ज्यादा पढ़ा-लिखा बनता था। आज एक साधारण और गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बहन राष्ट्रपति बनेगी।

जो पहले शिक्षिका, पार्षद, विधायक और ओडिशा में मंत्री रही। गर्वनर रही है। उन्होंने कहा कि कोई इससे पहले भूरी बाई को पूछता था? बजू श्याम को पूछता था? हमारे जनजातीय आदिवासी कलाकारों को पूछता था? हमारे आदिवासी समाज के लोगों में कितनी प्रतिभा है, जिन्हें चुन-चुन कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर रहे हैं। मैं आज ये ऐलान करता हूं कि आदिवासी समाज से एक लाख युवाओं को रोजगार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही पायलट बेस पर तेंदूपत्ता बेंचने और तोडऩे का अधिकार भी जनजतीय वर्ग को मिलेगा। हमने तय किया है। कांग्रेस तो बस महाराष्ट्र के भंवर में फंसी हुई है। कल मुर्मू जी फ़ॉर्म भरेंगी। उसके बाद नाचो गाओ, ख़ुशियाँ मनाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को को मिठाई खिलाई।


आज से एक नई क्रांति शुरू हो रही है
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी चुन-चुन के जनजाति नायक को पद्म श्री देने का काम किया है। आज मैं अंतरात्मा से प्रसन्न हूं। एक नयी क्रांति हो रही है। जो समाज रह गए थे उन्हें देश का भविष्य बनाया जा रहा है। ये मध्यप्रदेश के दो करोड़ आदिवासी जनजाति भाई बहनों का सम्मान है। कांग्रेस ने जनजाति समाज के शोषण के अलावा कुछ नहीं किया। झोपड़ी में पड़े रहने दिया। कांग्रेस बस वोट लेने का काम किया। हमने आदिवासी को सम्मान दिया है। पेसा ऐक्ट अब धीरे धीरे लागू हो रहा है। हमने तय किया पाइलट बेस पर तेंदूपत्ता बेचेंगे और खऱीदेंगे।


यह आदिवासी समाज का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज विकास की दौड़ में पीछे रहे गए थे, उन्हें विकास की दृष्टि से ऊपर लाया जा रहा है। उन्हें मान-सम्मान और इज्जत देकर देश का भविष्य बनाने का मौका दिया जा रहा है। यह केवल द्रोपर्दी मुर्मू का सम्मान नहीं है। यह भारत के आदिवासी समाज का सम्मान है। यह मध्य प्रदेश के 2 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है।


कांग्रेस ने सिर्फ शोषण किया
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का सिर्फ शोषण किया है। केवल झोपड़ी में पड़ा रहने दिया। उन्हें सम्मान देने का काम किया है, तो यह भाजपा ने किया है। मध्यप्रदेश में हम पेसा एक्ट धीरे-धीरे लागू कर रहे हैं। हम सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार देंगे। वन भूमि पर सबसे ज्याद पट्टे बीजेपी सरकार ने दिए हैं। हमने तय किया है कि पायलट बेसिस पर तेंदूपत्ता तोडऩे और बेचने का अधिकार ग्रामसभा को दिया जाए। अभी हमने पांच ब्लॉक में यह शुरू किया है। एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.