88 लाख उपभोक्ताओं का 6400 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल सरकार भरेगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-04-2022 05:05 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कटनी जिले के स्लीमनाबाद मेंमुख्यमंत्री बिजली बिलों से राहत योजनाका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल की अवधि के प्रदेश के 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं का 31 अगस्त 2020 तक का 6400 करोड़ रूपये से अधिक के बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं, जिसे राज्य सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जन-प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली बिल माफी के लिए शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को बिजली बिलों से राहत योजना का लाभ दें और उन्हें बिजली बिल माफी का प्रमाण-पत्र दिलाएँ। उन्होंने बताया कि कटनी जिले के  5929 लाख 44 हजार रूपये के बिल इस योजना में माफ होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रतिवर्ष 21 हज़ार करोड़ रूपए बिजली सब्सिडी में खर्च कर रही है।

- बहोरीबंद क्षेत्र में सिंचाई के लिए बनेगी "माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन" योजना

- स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद कॉलेज को दिया नया नाम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहोरीबंद-रीठी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन योजना बनाकर क्षेत्र के सूखे खेतों की प्यास बुझाई जाएगी। उन्होंने 159 गाँव में पीने के पानी की योजना को भी मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने विधायक प्रणय पांडे की मांग पर बहोरीबंद कालेज का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती करने, स्लीमनाबाद कॉलेज का नाम स्वामी विवेकानंद करने और बहोरीबंद के नवनिर्मित बस स्टेंड का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहोरीबंद में आगामी सत्र से वाणिज्य तथा विज्ञान की कक्षाएँ प्रारंभ करने एवं आगामी सत्र से क्षेत्र में महाविद्यालय तथा रीठी में आईटीआई प्रारंभ करने की भी घोषणा की।

- 15 तारीख से हर विद्यार्थी को मिलेगी 10 से 15 किलो मूंग

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 15 तारीख से कक्षा पहली से पाँचवीं तक के प्रत्येक छात्र को 10 किलो और छठवीं से कक्षा आठवीं तक के प्रत्येक छात्र को 15 किलोग्राम प्रति छात्र मूंग दाल प्रदान की जाएगी।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर जिला प्रशासन एफआईआर करें, जेल भेजे तथा आवश्यक होने पर उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सितंबर 2022 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह राशन प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा 5 किलोग्राम प्रति व्यक्ति मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में राशन वितरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रतिमाह 7 तारीख को अन्नोत्सव कर पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह राशन वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण से कोई गरीब छूटे। उन्होंने गरीबी रेखा से ऊपर के व्यक्तियों को अपना नाम सूची से हटाते हुए गरीबों को लाभ देने का आह्वान भी किया।

- भू-माफियाओं को करें नेस्तनाबूद, बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि

मुख्यमंत्री   श्री चौहान ने बताया कि कटनी जिले में एक साल में 35 एकड़ भूमि भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। महिलाओं एवं बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित तीन बालिकाओं ने मंच पर उनकी शिक्षा-दीक्षा एवं भविष्य के इंतजाम के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में प्रति परिवार जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में 10 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। छूटे हुए नाम आवास प्लस योजना में जोड़े जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं की मासिक आय कम से कम 10 हज़ार रूपये प्रतिमाह हो। उन्होंने शहरी तथा ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, आयुष्मान योजना तथा प्रतिमाह हो रहे रोजगार दिवस के बारे में जानकारी दी।

- नशामुक्त गाँव बनाने का संकल्प ले क्षेत्रवासी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अपने गाँव और शहर को नशामुक्त बनाने और स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि प्रतिवर्ष विशेष अवसर या जन्म-दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएँ। मुख्यमंत्री ने महिलाओं तथा बेटियों का सम्मान करने और पानी, बिजली बचाने की अपील भी की।

- हितलाभ का वितरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिजली बिल माफी, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं में हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कटनी जिले की आँगनवाड़ियों के उन्नयन कार्य को प्रदर्शित करती पुस्तिका का विमोचन भी किया। कटनी जिले में  1700 से ज्यादा जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा आँगनवाड़ियों को गोद लेकर उनके उन्नयन के लिये 1 करोड़ 18 लाख की राशि खर्च की है।

सांसद खजुराहो एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा, वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

- विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

 मुख्यमंत्री श्री चौहान 423 करोड़ 96 लाख 43 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी। इसमें 357 करोड़ 70 लाख 65 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 25 लाख 78 हजार रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.