बिरसा मुंडा जयंती का हुआ भव्य आयोजन

Updated on 16-11-2022 10:02 PM
धरती आबा क्रांतिसूर्य महामानव भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर अंबेडकर भवन गाडरवारा में सर्व आदिवासी समाज तह. गाडरवारा द्वारा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
  जिसमें समस्त सगाजन एवं म.प्र.अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा, ब्लॉक इकाई साईंखेड़ा एवं चीचली के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन व जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं , मातृशक्ति एवं छोटे-छोटे बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम के अवसर पर समस्त आगंतुक महानुभावों ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी उनके समाज सेवा एवं संघर्ष के अच्छे कार्यों का उल्लेख करते हुए भगवान बिरसा मुंडा जी की विचारधारा को समाज एवं जन जन तक पहुंचाने हेतु संकल्प लिया।
 उक्त अवसर पर छात्राओं द्वारा आदिवासी वेशभूषा में पारंपरिक  आदिवासी नृत्य, गायन  एवं इत्यादि गतिविधियों का आकर्षक  प्रस्तुति दी गई ।
 कार्यक्रम उपरांत आयोजन समिति द्वारा  सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए गए।  कार्यक्रम के दौरान  संतोष कुबरे शिक्षक को अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा में उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति के आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में संतोष कुबरे,मदन सिंह ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर,डी.सी ठाकुर, रामशंकर ठाकुर राजू,ठाकुर,राघवेंद्र चौधरी,बंशीलाल अहिरवार (अजाक्स),मलखान मेहरा, श्रवण कुमार ठाकुर मानक लाल अहिरवार, राजू वरकडे,राजकुमार ठाकुर, मनोज कुमार ,सुनील अचलिया,गंगाराम कुमरे, बलीराम अहिरवार,कौशल कुमार ठाकुर, आशीष ठाकुर, शशि भूषण सिंह ठाकुर,उमेद अहिरवार, चंचल कोरी (पार्षद), जयराम वरकडे,बंशीलाल भन्नारिया, पीयूष ठाकुर,पंकज ठाकुर श्रीमती रुकमणी ठाकुर, श्रीमती रेखा राय,श्रीमती चंद्रकांति मेहरा, श्रीमती सरोज बाला कुबरे मुद्रिका  धुर्वे प्रगति धुर्बे आशा धुर्वे, सोनम ठाकुर,पलक ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.