गुरू पूर्णिमा पर विक्रम विश्वविद्यालय में होगा भव्य कार्यक्रम

Updated on 12-07-2022 06:09 PM

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 13 जुलाई को इस वर्ष पहली बार गुरू पूर्णिमा पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया है। इसमें आचार्य सांदीपनि वंशज ज्योतिषाचार्य पण्डित आनंद शंकर व्यास, इतिहासवेत्ता श्री भगवतीलाल राजपुरोहित प्रातः 11 बजे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने बताया कि विभाग द्वारा पहली बार गुरू पूर्णिमा पर ऐसा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी ऑनलाइन शामिल होंगे। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने ऋषि सांदीपनि के आश्रम में 64 कला और 14 विद्या की शिक्षा ग्रहण की थी। विद्वतजन श्रीकृष्ण गमन पथ पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय भी उपस्थित रहेंगे। विक्रम विश्वविद्यालय, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.