दतिया में माँ पीताम्बरा की भव्य रथ-यात्रा की हुई शुरूआत

Updated on 05-05-2022 05:42 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दतिया में माँ पीताम्बरा की भव्य रथ-यात्रा की जो शुरूआत हुई है, यह अब लगातार जारी रहेगी। इसके साथ ही दतिया के विकास का रथ भी निरंतर गतिमान रहेगा। उन्होंने कहा कि पीताम्बरा माई की कृपा और स्वामी जी महाराज के आशीर्वाद से आज दतिया का जो स्वरूप निखरा है, उसमें गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कठोर परिश्रम भी शामिल है। दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माँ पीताम्बरा माई के प्राकट्य उत्सव एवं दतिया गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व माँ पीताम्बरा ट्रस्ट की अध्यक्षा और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भी संबोधित किया। गृह मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर रथ-यात्रा का शुभारंभ करने के लिये आभार माना। समारोह में लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं दतिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश धाकड़, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्रीमती रक्षा सिरोनिया, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधोलिया सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम ने नया इतिहास रचने का काम किया है। आज सम्पूर्ण दतिया नगर माई के पीताम्बरी वर्ण में रंगा हुआ है। चहुँओर नर-नारी पीताम्बरी धोती-कुर्ता, गमछा और साड़ी में नजर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे हर माँ और बेटी में माई के दर्शन हो रहे हैं। चारों दिशाओं से श्रद्धालु दतिया की ओर भक्ति में मग्न होकर चले रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दतिया में 87 साल बाद माई के प्राकट्य उत्सव पर प्रारंभ की जा रही रथ-यात्रा सदैव चलती रहेगी। दतिया का गौरव निरंतर बढ़ता रहेगा। चहुँओर विकास की बयार बहती रहेगी। दतिया में विमान भी उतरेंगे, लॉ कॉलेज भी खुलेगा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भी खुलेगा, कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। माई के रथ के साथ विकास का रथ भी चलता रहेगा।

हमने कहा गौरव दिवस मनायें, नरोत्तम ने इतिहास रच दिया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने हर गाँव-शहर के विकास के लिये गौरव दिवस मनाने का फैसला किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने माँ पीताम्बरा के प्राकट्य उत्सव को गौरव दिवस के रूप में मनाने का अद्भुत निर्णय लेकर इतिहास रच दिया। गौरव दिवस पर आयोजित रथ-यात्रा अनादि काल तक चलती रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की माँ पीताम्बरा की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दतिया पीताम्बरा पीठ पहुँचकर माँ पीताम्बरा की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश के विकास और उन्नति की प्रार्थना की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित रहीं।

नागरिकों को दिलाया विकास में सहभागिता का संकल्प

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सभी का भी कर्त्तव्य है कि अपने शहर के विकास के लिये जो भी संभव हो सके, वह करें। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सबके सहयोग और योगदान से शहर को गौरव प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दतिया गौरव दिवस पर सभी को शहर का मान बढ़ाने में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।

रथ-यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान, पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे, गृह मंत्री डॉ. मिश्रा और अन्य अतिथियों ने पीताम्बरा माई के प्राकट्य उत्सव और दतिया गौरव दिवस पर रथ-यात्रा का शुभारंभ किया। रथ-यात्रा मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। माई ने नगर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

भारत के नक्शे पर उभरकर आयेगा दतिया : श्रीमती वसुंधरा राजे

माँ पीताम्बरा ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि माँ पीताम्बरा की कृपा और गुरूजी के आशीर्वाद से दतिया भारत के नक्शे पर उभरकर आयेगा। आने वाले वर्षों में माई की रथ-यात्रा में शामिल होने के लिये देश-दुनिया के लोग दतिया आयेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले वर्षों में अकल्पनीय विकास के कार्य हुए हैं, जो जारी हैं। उन्होंने दतिया के स्वच्छ और सुंदर शहर होने पर भी प्रशंसा की।

इतिहास पुरुष है मुख्यमंत्री श्री चौहान : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि माँ पीताम्बरा माई के प्राकट्य उत्सव पर रथ-यात्रा निकालने की नई परम्परा का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री श्री चौहान इतिहास रचने जा रहे हैं। पुरी की भगवान जगन्नाथ यात्रा, उज्जैन की बाबा महाकाल की सवारी की तरह ही दतिया में माई की रथ-यात्रा निरंतर निकलती रहेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान इतिहास पुरुष हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक ऐसे कार्य किये हैं, जिनसे इतिहास रचा गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रयासों से ही दतिया शिक्षा के क्षेत्र में नया हब बनता जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दतिया को मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज, फिशरीज कॉलेज, वेटरनरी कॉलेज और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की सौगातें दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.