गृह प्रवेशम कार्यक्रम को उत्सवी रुप बनाया जाए : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 19-10-2022 05:31 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साढ़े चार लाख आवासों के शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम सतना में होगा। दिवाली के पहले धनतेरस के दिन नवनिर्मित आवासों में गरीब परिवार गृह प्रवेश करें यह शुभ भी होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल जुड़ेंगे। उन्हें सतना के कार्यक्रम का विहंगम दृश्य दिखाई दे, इसकी पूरी तैयारी कर ली जाए।

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में 22 अक्टूबर को सतना में होने वाले गृह प्रवेशम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खिलावन पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी सहित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वर्चुअली जुड़े कलेक्टर सतना ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। सांसद गणेश सिंह भी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम को उत्सवी रूप दिया जाए, क्योंकि गरीब परिवारों को घर मिलने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन लोग शांतिपूर्ण सुन सकें इसकी तैयारी कर ली जाए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करें। लोगों के स्वागत के लिए मार्ग पर बैनर, फ्लैक्स भी लगाये जाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.