कार दुर्घटना में दूल्हे की मौत, दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड

Updated on 11-05-2022 06:25 PM

भोपाल कार दुर्घटना में बीती रात एक दूल्हे की मौत हो गई। दुर्घटना की मनहूस खबर से दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़़ा पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस कार में दूल्हा सहित चार लोग बैठे थे उसके पलटने से दूल्हे की मौत हो गई। शेष तीन लोग सकूशल बच गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना सागर जिले के खुरई में ग्रामीण थाना क्षेत्र के सुमरेड़ी सिमरिया के बीच हुई है।

बेगमगंज से सागर जिले के खुरई में दूल्हे राजकुमार की शादी होनी थी। रायसेन जिले के बेगमगंज के ग्राम गोरखपुर निवासी रामकुमार का विवाह सागर जिले के खुरई तहसील के ग्राम बचऊ बांदरी गांव में तय हुआ था। शादी से पहले खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद दोनों ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सारे बाराती भी पहुंच चुके थे। मंगलवार रात 9 बजे के बाद शादी गार्डन में खाना भी शुरू हो चुका था। पीछे से रही दूल्हे की कार पलट गई। जिससे दूल्हे रामकुमार की मौके पर मौत हो गई।

 इस कार में 4 लोग सवार थे। दूल्हे को छोड़कर बाकी तीनों लोग सकुशल हैं। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर बारात आने का इंतजार कर रही थी। दूल्हे के इंतजार में बैठी दुल्हन के पास बुरी खबर पहुंची। अचानक खबर आई की दूल्हे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें दूल्हे की मौत हो गई।

इधर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की बहू ने मंगलवार को अपने ससुराल ग्राम पोचानेर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक जांच जारी है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार होगा। मंगलवार को मंत्री परमार भोपाल में थे, घटना की जानकारी लगने वह भी ग्राम पोचानेर पहुंचे।

अवंतिपुर बड़ोदिया थाना टीआई प्रदीप बाल्टर और तिलावद चौकी एसआई इनिम टोप्पो ने बताया कि ग्राम पोचानेर निवासी सविता पत्नी देवराज परमार उम्र करीब 22 साल का शव उसके घर में मिला है। शुरूआती जांच में प्रतीत होता है कि फांसी लगने से मृत्यु हुई है।

 फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही है। टीआई बाल्टर ने बताया कि सविता जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम हड़लाय की रहने वाली है। वह एक दिन पहले ही अपने मायके से पोचानेर आई थी। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.