ग्वालियर, चंबल संभाग आ सकते हैं लू की चपेट में

Updated on 26-04-2022 10:34 PM

तापमान पहुंच सकता है 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक 
भोपाल । मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के इलाके लू की चपेट में आ सकते हैं। आने-वाले चार-पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ कर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भले ही सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास पहुंचा है, लेकिन वो बहुत कमजोर है, इसलिए कोई असर मध्यप्रदेश के मौसम पर दिखाई नहीं देगा। मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि अगला पश्चिमी विक्षोभ मई के पहले सप्ताह में आएगा। यह दिल्ली व पंजाब से गुजरेगा और वहां बूंदा-बांदी होगी, जिसका असर प्रदेश में होगा और यहां का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस घटेगा। हालांकि इसका असर गर्मी पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। सूखी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो चार-पांच दिन तक होती रहेगी। सोमवार को सबसे अधिक तापमान राजगढ़ का 44.1 डिग्रीसे. रहा। इसके बाद खजुराहो व खरगोन का 43.6 डिग्रीसे. एवं खंडवा का 43.5 डिग्रीसे. तापमान रहा। भोपाल का तापमान 41.7 डिग्रीसे. था, जो सामान्य से 2.2डिग्रीसे. अधिक था। वहीं जबलपुर का तापमान 41.4 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से दो डिग्रीसे. ज्यादा था। ग्वालियर का 42 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्रीसे. अधिक था। इधर सोमवार को इंदौर का तापमान 40.4 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्रीसे. अधिक था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.