महादेव के विवाहोत्सव में हुई हल्दी की रस्म, 1100 दीप प्रज्जवलित कर मंदिर को सजाया

Updated on 26-02-2022 06:25 PM

उज्जैन अलखधाम नगर स्थित साईमंदिर में चल रहे भगवान महादेव के विवाहोत्सव में गुरूवार को हल्दी की रस्म हुई, भोलेनाथ को साफा बांधकर अद्भुत स्वरूप में सजाया गया, महिलाओं ने भजन गाए और मंदिर में 1100 दीप प्रज्जवलित कर फूलों से सजाया गया।

सचिव दीपक बेलानी के अनुसार श्री साई सेवा ग्रुप अलखधाम द्वारा शिव नवरात्र के उपलक्ष्य में गुरूवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान साई मंदिर में महादेव भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा मंदिर परिसर तथा महादेव के आसपास दीपों से सजाया गया। शाम को महाआरती कर खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में किशोर खंडेलवाल मौजूद रहे वहीं ग्रुप अध्यक्ष सुनील पंड्या, राजकुमार जैन, राजेंद्र पापड़ीवाल, अतुल रेगे, मनीष तेलंग, पार्षद रिंकू बेलानी, अनीता जैन, पद्मा तेलंग, सीमा राठौर, आराधना पंड्या, ललिता पापड़ी वाल, किरण खंडेलवाल, जया टेकवानी, कविता वाधवानी, चंदा कोटवानी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने महाआरती की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.