हमीदिया एवं एम्स के डॉक्टर रहेंगे ग्रीष्म अवकाश पर

Updated on 27-04-2022 06:15 PM

भोपाल राजधानी के हमीदिया, सुल्तानिया अस्पताल और एम्स के ज्यादातर डॉक्टर अगले महीने से ग्रीष्म अवकाश पर रहेंगे। अगले दो महीने यानि  मई और जून में लगभग आधे चिकित्सक ही अस्पताल में उपलब्ध होंगे।उक्त अस्पतालों के ज्यादातर बड़े डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे। कुछ डॉक्टर मई तो कुछ जून में और कुछ 15 मई से 15 जून के बीच अवकाश पर जा रहे हैं।

डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से ज्यादा दिक्कत सुपर स्पेशलिटी विभागों में होगी। इसकी वजह यह है कि इन विभागों में एक से पांच चिकित्सक ही है। यहां तक कि एम्स भोपाल में भी कुछ सुपर स्पेशियल्टी विभागों में सिर्फ एक विशेषज्ञ है। इनके अवकाश पर जाने से ओपीडी और सर्जरी दोनों जगह काम प्रभावित होगा। हमीदिया अस्पताल के हृदयरोग विभाग में पूरे प्रदेश से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं।

यहां पर चार कार्डियोलॉजिस्ट हैं। विभागाध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता और डॉक्टर आरके सिंह मई में और बाकी दो चिकित्सक जून में अवकाश पर रहेंगे। इसी तरह से कार्डियक सर्जरी विभाग के प्रोफ़ेसर डॉ प्रवीण शर्मा 16 मई से 15 जून तब तक अवकाश पर जाएंगे। बर्न एवम प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 3 चिकित्सक हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन कब अवकाश पर जाएगा। मनोचिकित्सा विभाग में सिर्फ दो चिकित्सक हैं।

यानी दो महीने तक यहां पर सिर्फ एक डॉक्टर ही मिलेंगे। इस वजह से ओपीडी में भी दबाव ज्यादा रहेगा। एम्स में कैंसर विभाग में सिर्फ एक सर्जन है। इनके अवकाश पर जाने से मरीजों की परेशानी पड़ेगी। यहां एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, किडनी रोग विभाग में भी एक से 3 विशेषज्ञ ही हैं।

 ऐसे में जिन विभागों में सर्जरी भी होती है वहां काम ज्यादा प्रभावित होगा। बता दें कि इन चिकित्सकों को हमेशा से ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलता रहा है, लेकिन पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण के चलते डॉक्टरों के ऊपर काम का दबाव ज्यादा था ।इस कारण उन्हें अवकाश नहीं दिया गया था। ऐसे में डॉक्टर अवकाश को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी और बच्चों के साथ पर्यटन स्थलों ने घूमने का प्लान बनाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.