धूमधाम से मनेगी हनुमान जयंती, बन रहा दुर्लभ संयोग

Updated on 14-04-2022 10:33 PM

भोपाल प्रदेश भर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शनिवार 16 अप्रैल चैत्र शुक् पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती  मनाई जाएगी।कोरोना के दो साल बाद इस बार हनुमान जयंती मनाने को लेकर मंदिरों में भव्य तैयारियां की जा रही है। कई धार्मिक संगठनों ने जयंती पर घर-घर से भगवा ध्वज लाकर मंदिरों में फहराने की अपील की है। इसी दिन शनिवार का दिन होने के कारण शनि देव की भी पूजा होगी।

 हनुमान जयंती पर इस बार दुर्लभ संयोग बना रहा है। राजधानी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र मास स्नान दान व्रत पूर्णिमा शनिवार 16 अप्रैल को रामभक्त हनुमान का प्रकटोत्सव कई शुभ योगों के बीच मनाया जाएगा। हनुमान जी की पूजा के विशेष दिन मंगलवार और शनिवार होते हैं।

 संयोगवश इस दिन शनिवार है। इसी दिन हर्षण और रवि योग भी रहेगा। बजरंगबली का जन्म चित्रा नक्षत्र में हुआ था, इस दिन सुबह हस्त नक्षत्र सुबह 8:38 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो अगले दिन सुबह 8:5 तक रहेगा। पवनपुत्र के जन्म के समय जैसे कई शुभ योग इस बार भी रहेंगे, जो इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होंगे। प्रकटोत्सव पर की गई हनुमत आराधना विशेष फलदायी रहेगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पवन पुत्र हनुमान के रूप में जन्म लिया था।

पुराणों के अनुसार, हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण के साथ-साथ बजरंग बाण का पाठ करें। श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करके सात परिक्रमा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।अंत में विधिवत तरीके से स्तुति के साथ आरती करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.