हर्ष गोरे ने वतन वापसी पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

Updated on 05-03-2022 05:06 PM

भोपाल। भोपाल जिले के ग्लोबल पार्क सिटी कटारा के निवासी हर्ष गोरे बताते है कि इवानोफ्रैंकविस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी यूक्रेन में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र हूं। मेरा प्रथम सेमेस्टर लगभग पूर्ण हो चुका है। यूक्रेन में हुए घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि 25 फरवरी को मैं कालेज जाने के लिए तैयार हो रहा था

तभी अचानक बहुत तेज धमाका हुआ नीचे गया तो पता चला एयरपोर्ट के पास धमाका हुआ है एवं युद्ध प्रारंभ हो चुका है। तभी भारतीय दूतावास से यूक्रेन छोड़ने की सूचना प्राप्त हुई। मैंने केवल उतना ही सामान लिया जिसे आसानी से उठाया जा सके और यात्रा के दौरान पर्याप्त हो।

हर्ष बताते है कि 26 फरवरी को सुबह हमारा ग्रुप रोमानिया बार्डर के लिए रवाना हुआ। करीब सात से आठ घंटे में हम वहां पहुंचे। जहां करीब दस से पन्द्रह किलोमीटर पहले हमें उतार दिया गया एवं वहां से पैदल बार्डर तक पहुंचने के लिए कहा गया। वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी।

बार्डर तक पहुंचने एवं बार्डर क्रास करने में करीब बीस घंटे लगे। - 5 डिग्री तापमान में चलन एवं खड़े रहना लगभग असंभव हो गया था। खाने पीने का सामान खत्म हो गया निराशा इस कदर हावी हो गई थी कि लग रहा था कि जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। जैसे तैसे बार्डर पार की।

हर्ष बताते है कि भारत शासन के प्रयासों से लगातार हमे मदद मिलती रही। समस्या अनेक थी पर देश के झंडे के नीचे एक सुरक्षा का भाव था जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे थे और भारत की अहमियत और अपनो के बीच होने की बात अब समझ में रही थी।

 हर्ष के पिता संजय गोरे ने बताया कि भारत शासन के सहयोग से आज हमारा बच्चा हमारे पास सुरक्षित पूछ गया है। इसके लिए मैं और पूरा परिवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते है इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल से भोपाल तक सकुशल वापस गए है।

हर्ष बताते हैं कि    रोमानिया बार्डर पर लाखो लोगो की भीड़ थी जिसमे यूक्रेनी नागरिकों के साथ अन्य देशों के लोग भी बॉर्डर क्रॉस करना चाहते थे इसके लिए पास के होटल में एक रात  गुजारी, सबसे बड़ी बात यह थी की भारत देश का पासपोर्ट होने से तुरंत क्लियरेंस हो गया। जो भी समय लगा वो अत्यधिक भीड़ के कारण लगा। रोमानिया बॉर्डर पर भारत शासन के सहयोग से बस आई और हमे रोमानिया में शेल्टर होम ले गई।

वहा पर रुकने, खाने पीने के साथ आराम से सोने के भी पर्याप्त इंतजाम थे। लगातार सफर, -5 डिग्री सेल्सियस तापमान और  लगातार पैदल चलने के कारण आगे चलने की शक्ति खत्म हो चुकी थी , शरीर के हर हिस्से में असहनीय दर्द हो रहा था। ये 48 घंटे बिताना मौत से साक्षात्कार की तरह था। लेकिन सभी बच्चों का यही हाल। सब इस मुश्किल समय में एक दूसरे को सहारा दे रहे थे। बस में बैठते ही हम सब स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहेथे।

इस मुश्किल समय में हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने जिस तत्परता से अपने नागरिकों को निकालने का प्रयास किया ऐसा लगा मानों साक्षात ईश्वर हमारी सहायता कर रहे हैं।

हो सकता है कुछ लोगों को मेरी बातें अतिशयोक्ति पूर्ण लगे लेकिन जिन्होंने इन मुश्किल पलों को जीता है वे इस बात से सहमत होंगे।  करीब 7-8 घंटे के बाद हम शेल्टर होम पहुंचे।

वहां हमें खाना पानी मिला। अब हम स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। दो दिन के इंतजार के बाद 01 मार्च को हम दिल्ली पहुंचे वहां भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने बच्चों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर सभी प्रदेश के स्टाल लगे थे। एयरपोर्ट के पास ही होटल में एक कमरा बुक किया एवं वहां जाकर सो गया।

-अगले दिन 2 मार्च को मैं भोपाल पहुंचा

मैं और मेरा परिवार मोदी जी, भारत सरकार एवं हमारे मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं जिन्होंने अति कठिन परिस्थिति में हमारा हौसला बढ़ाया, हमें खाना एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देते हुए हमारे प्राणों की रक्षा की एवं हमें सकुशल घर पहुंचाया। अब हमारी चिंता अपने भविष्य को लेकर है। मैं चाहता हूं सरकार हमें सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दे क्योंकि प्राइवेट कालेजों की फीस भरना संभव नहीं होने के कारण ही मुझ जैसे बच्चों को विदेश जाना पड़ा।

 मैं चाहता हूं कि सरकार हमारा भविष्य सुरक्षित रखने की दिशा में सार्थक पहल करे मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि आम तौर पर जो बच्चे विदेश जाते हैं वहीं के होकर रह जाते हैं ऐसे में हमारा देश अनेक योग्य डाक्टरों की सेवाओं से वंचित रह जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.