आदर्श जन-प्रतिनिधि थे स्व. श्री गोपीनाथ मुंडे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-06-2022 06:55 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ नेता स्व. श्री गोपीनाथ मुंडे की स्मृति में महाराष्ट्र के बीड़ जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. श्री मुंडे को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम में सुश्री पंकजा मुंडे के अलावा स्व. श्री गोपीनाथ मुंडे की दो अन्य बेटियाँ प्रीतम और यशाश्री भी उपस्थित थी।

आदर्श जन-प्रतिनिधि थे स्वश्री गोपीनाथ मुंडे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री गोपीनाथ मुंडे छोटे से गाँव में जन्में थे। गाँव में प्रायमरी स्कूल की बिल्डिंग भी नहीं थी। पेड़ के नीचे कक्षा लगती थी। दुख और अभाव सहते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और यह संकल्प लिया कि समाज के पीड़ित और शोषित वर्ग की सहायता के लिए भरसक प्रयास करेंगे। स्व. श्री मुंडे ने पिछड़ा वर्ग के साथ ही समाज के वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए स्मरणीय कार्य किए। वे अपने लिए नहीं दूसरों के लिए जीना जानते थे। अनेक अवसर पर उन्होंने आपदा के समय सबसे पहले प्रभावित लोगों के बीच पहुँच कर राहत और सहायता के कार्य शुरू करवाए। वे एक लोकप्रिय वक्ता भी थे। कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाकर आम लोगों को चिंता मुक्त किया। उन्होंने महाराष्ट्र में असामाजिक तत्वों पर सख्ती से नियंत्रण किया था। आम जनता के हित में वे दिन-रात कार्य करते थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भूमिका से एक आदर्श जन-प्रतिनिधि के रूप में अलग छाप छोड़ी। वे हमेशा हमें याद आएँगे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व संभाले।

बेटियों ने गोपीनाथ गढ़ बनाकर दिया है संदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र से मेरा बहुत गहरा रिश्ता है। स्व. श्री प्रमोद महाजन और स्व. श्री गोपीनाथ मुंडे से बहुत कुछ सीखने को मिला। मध्यप्रदेश में हर कार्यक्रम हम बेटियों के पूजन से शुरू करते हैं। स्व. श्री मुंडे की तीन बेटियों ने पिता के संस्कार ग्रहण किए हैं। इन बेटियों ने इस अंचल में अपने पिता की स्मृति में गोपीनाथ गढ़ बनाकर यह संदेश दिया है कि बेटियाँ किसी से कम नहीं होती, बल्कि इस बात को भी सिद्ध किया है कि बेटों से भी एक कदम आगे हो सकती है बेटियाँ। पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने दायित्व बोध के साथ इस कार्यक्रम की रचना बनाई।

स्व. श्री मुंडे की 8वीं पुण्य-तिथि पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्याओं के पूजन के साथ उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति-चिन्ह और तुलसी का पौधा भेंट किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में समाज-सेवा और अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही अंचल की विभूतियों को सम्मानित भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.