पोषण माह में पूरे प्रदेश में हुई स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा

Updated on 29-09-2022 05:21 PM

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में पोषण माह के दौरान सभी आँगनवाड़ी केंद्रों में 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा हुई। संचालक महिला बाल विकास डॉ. राम राव भोंसले ने बताया कि केंद्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार यह स्पर्धा हुई।

भोंसले ने बताया कि आँगनवाड़ी केंद्रों पर हर माह की 11 से 20 तारीख के दौरान बच्चों के वजन और ऊँचाई का माप नियमित रूप से लिया जाता है, इस आधार पर बच्चे के पोषण स्तर को जाना जाता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य जन-मानस को यह संदेश देना है कि बच्चे के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ स्वच्छता और बच्चे की निगरानी करना भी है। उन्होंने कहा कि स्पर्धा से ऐसे बच्चों के माता-पिता को, जो शारीरिक रूप से कमजोर होने और प्रतिरोधक क्षमता की कमी की वजह से बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, विशेष देखभाल के लिए प्रेरित करना है। स्पर्धा में स्वस्थ एवं पोषण संबंधी मानकों के आधार पर बच्चों का आकलन कर उन्हें गाँव का स्वस्थ बच्चा घोषित किया गया।

भोंसले ने बताया कि प्रदेश में 26 सितंबर को प्रत्येक आँगनवाड़ी और जिला एवं परियोजना स्तर पर स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा हुई, जिसमें निर्धारित मापदंड के आधार पर 6 माह से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष के आयु समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के सबसे स्वस्थ बच्चों को सामूहिक रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक चयनित स्वस्थ बच्चे को जन-प्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। स्वस्थ बच्चों की माताओं एवं अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए अपनाए गए पोषण एवं स्वास्थ संबंधी व्यवहारों को दूसरे अभिभावकों के साथ साझा किया। जन-जागरूकता के लिए पोषण मेला, व्यंजन प्रतियोगिता, हीमोग्लोबिन की जाँच जैसी अन्य महत्वपूर्ण गतिविधि भी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.