'पदोन्नति में आरक्षण' पर सुनवाई अब 17 को

Updated on 20-07-2022 06:23 PM

भोपाल पदोन्नति में आरक्षण मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 17 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोर्ट में पेश किए गए अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग के कर्मचारियों के आंकड़ों से लेकर सभी मुद्दों पर बहस होगी। वहीं 'सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण संस्था (स्पीक)" ने कोर्ट की अवमानना मामले में भी सुनवाई का आवेदन लगाया है। दरअसल, केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने पदोन्नति पर रोक के बावजूद कुछ अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया था।

 

मामले में विभाग के सचिव के खिलाफ याचिका दायर की गई है। संस्था के अध्यक्ष केएस तोमर ने बताया कि अवमानना मामले में कोर्ट से सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई 17 अगस्त को तय की है। इसमें सभी पहलुओं पर बहस होगी। मध्य प्रदेश में पिछले छह साल से पदोन्नति पर रोक है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल 2016 को 'मप्र लोक सेवा (पदोन्नति ) नियम 2002" खारिज कर दिया है।

 

 इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मई 2016 में यथास्थिति (स्टेटस-को) रखने के निर्देश दिए हैं। तब से प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्न्ति पर रोक लगी है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण मामले में मुद्दे तय कर दिए हैं। इन्हीं को आधार बनाकर केंद्र और राज्यों के संदर्भ में फैसला आना है। मध्य प्रदेश के प्रकरण में राज्य सरकार ने भी अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के कर्मचारियों का आंकड़ा प्रस्तुत कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.