पश्चिमी मप्र के कुछ जिलो में चार दिन से लू के हालत

Updated on 19-03-2022 06:29 PM

 भोपाल राजस्थान-गुजरात से लगातार रही गर्म हवाओं से राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ था। विशेषकर पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ जिलो में चार दिन से लू के हालत बने हुए हैं। अफगानिस्तान सहित अलग-अलग स्थानों पर बने तीन वेदरसिस्टम के असर से हवाओं का रूख बदलने लगा है।

 मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख बदलने से राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। उधर शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला एवं धार में रिकार्ड किया गया।

शनिवार को राजधानी का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़कने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। विदर्म पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से हवा का रूख दक्षिण-पूर्वी होने लगा है, जिसके चलते अब अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं।

 इन तीन वेदर सिस्टम के प्रभाव से रविवार-सोमवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शुक्रवार को मप्र के छह जिलों नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

 बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.