मप्र के 18 शहरों में लू का प्रकोप, तापमान में बढोत्तरी जारी

Updated on 01-04-2022 10:44 PM

  भोपाल। मध्यप्रदेश में 18 शहरों में गुरुवार को लू चली, वहीं राजधानी में भी लगातार तीसरे दिन लू चलने का अनुमान है। शहर मेंदिन का पारा लगातार दो दिन से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में दिन का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी लू की स्थिति बनी रह सकती है। उधर शुक्रवार को भोपाल में रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

 पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां से लगातार रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। शुक्रवार को राजधानी में भी लू चल सकती है।

वर्तमान में मप्र के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

 साथ ही यह गुरूवार के न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.