कानूनी प्रविधानों के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Updated on 10-02-2022 06:20 PM

हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को दिए सही तरीके से जांच के निर्देश
भोपाल । कानूनी प्रविधानों के दुरुपयोग का बिंदु सामने आने पर जबलपुर हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए सख्त नाराजगी जताई।  इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने सीहोर के पुलिस अधीक्षक को सही तरीके से जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए। मामला दुष्कर्म के आरोपित की जमानत अर्जी पर सुनवाई से संबंधित था। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस मामले में पीड़िता ने पहले दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी। बयान में भी यही बात दोहराई। लेकिन जब मामला ट्रायल कोर्ट पहुंचा तो वह पहले लगाए गए आरोप व दर्ज कराए गए बयान से पलट गई। उसने कहा कि उसने कतिपय दबाव में झूठा आरोप लगाया था। हाई कोर्ट ने इस जानकारी पर गौर करने के बाद तल्ख टिप्पणी में कहा कि इस तरह का रवैया कानून का माखौल उड़ाने वाला है। लिहाजा, सीहोर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया जाता है कि वे मामले की समुचित जांच सुनिश्चित करें। यदि जांच में यह तथ्य रेखांकिंत हो कि पीड़िता ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि गैर जमानती मामला बनता है तो उसके लिए भी पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। कोर्ट ने एसपी को 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। सीहोर के रेहटी पुलिस में गगन अग्रवाल के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी। आरोपित की ओर से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पेश किया गया। आवेदक की ओर से दलील दी गई िक ट्रायल कोर्ट में जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान पीड़िता ने हलाफनामे पर कहा कि आवेदक ने दुष्कर्म नहीं किया बल्कि उसने पुलिस के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं शासन की ओर से पैनल लायर प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पीड़िता ने एफआइआर और सीआरपीसी की धारा 161 व 164 के तहत बयान दर्ज कराने में भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद में पीड़िता अपने बयान से मुकर गई। हाई कोर्ट ने कहा कि इससे उन लोगों को सबक मिलेगा, जो कानून का दुरुपयोग करते हैं और न्यायालयों का कीमती समय खराब करते हैं।सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपित को जमानत का लाभ तो दे दिया, लेकिन कानून के प्रविधानों के दुरुपयोग को रोकने के मकसद से मामले की जांच के निर्देश दिए।
सुदामा नर-वरे/10 फरवरी 2022


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.