उच्च न्यायालय ने लगाई प्रोफेसर्स की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक

Updated on 21-04-2022 06:34 PM
मामला छिंदवाड़ा इंस्‍टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती प्रक्रिया का
भोपाल । मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने छिंदवाड़ा इंस्‍टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में एसोसिएट प्रोफेसर्स व प्रोफेसर्स की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई अगले महीने 13 जून को निर्धारित की गई है। न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी की एकलपीठ ने मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख सचिव, डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन, संभागायुक्त जबलपुर व छिंदवाड़ा इंस्‍टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के डीन व सीईओ को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।  याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि सीधी भर्ती प्रक्रिया में प्रमोशन रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे उनका हक मारा जाएगा। कालेज प्रबंधन ने 29 मार्च, 2022 को विज्ञापन जारी कर एसोसिएट प्रोफेसर्स व प्रोफेसर्स के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इस प्रक्रिया में राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्रों के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार ने शासकीय मेडिकल कालेजों में भर्ती के लिए 17 नवंबर, 2020 और छह सितंबर, 2021 को परिपत्र जारी किए हैं। सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रमोशन रोस्टर के आवेदनों पर विचार करना जरूरी है। कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाए। अपनों को उपकृत करने के लिए रोस्टर प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा : राजनीतिक दबाव में और अपनों को उपकृत करने के लिए रोस्टर प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों में सीधी भर्ती प्रक्रिया में प्रमोशन रोस्टर का पालन किया जा रहा है।याचिकाकर्ता सहायक प्राध्यापकों डा. पूजा सिंह, डा. नितिन जैन, डा. सोनाली त्रिपाठी व डा. हेमंत अहिरवार की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.