तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने जीप को मारी टक्कर, दो मरे

Updated on 05-03-2022 05:40 PM

 भोपाल। प्रदेश के विदिशाजिले के सांची के पास  तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर हुआ। पुलिस ने चार्टर्ड बस को जब् थाना परिसर में खड़ा करवा लिया। चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव् की ओर रवाना किया गया पु

लिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मप्र पर्यटन विभाग की होटल के सामने जीप चार्टर्ड बस को आमने-सामने से टक्कर हो गई। जीप क्रमांक 09 जेआर 5555 में मंगल सिंह ठाकुर पिता बद्रीलाल पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खंडेल जिला इंदौर शक्ति सिंह ठाकुर पिता मोहन सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी पिपरिया चांद जिला रायसेन सवार थे। जीप विदिशा की ओर से रही थी।

सामने से रही चार्टर्ड बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3690 से हुई भिड़ंंत में बस को तो कोई खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जीप सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल सांची ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने चेक करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-146 पर जाम लग गया। पुलिस ने चार्टर्ड बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज करते हुए बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा लिया। बस भोपाल से सागर की ओर जा रही थी। बस के यात्रियों को अन्य वाहन से रवाना किया गया है। इस बारे में थाना प्रभारी सांची एमएल भाटी का कहना हैकि दो लोगों की हादसे में मौत के बाद अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। यातायात व्यवस्था कुछ समय के अवरुद्ध हुई थी जो अब सुचारू रूप से चालू हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.