तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत

Updated on 09-03-2022 06:06 PM

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में स्थित भानपुर ब्रिज के पास स्कूल बस और कार की टक्कर में 7 साल के मासूम की जान चली गयी। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला मासूम हादसे के समय ड्राइवर के बगल वाली सीट पर पिता की गोद में बैठा था। बस की टक्कर लगने से बच्चे के गले में सीट बेल्ट फंस गया था। जिसके बाद शाम को अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायसेन बरेली में रहने वाले राजकिशोर पांडे बरेली में ही बिजली कंपनी में पदस्थ हैं।

 मंगलवार को मित्तल कॉलेज में उनकी पत्नी सरिता का संविदा पात्रता परीक्षा का पेपर था। जिसके चलते वह कार से पत्नी को पेपर दिलाने के लिए कॉलेज की तरफ जा रहे थे। हादसे के समय कार राजकिशोर का भतीजा आयुष गौतम चला रहा था और ड्राइवर के पास वाली सीट पर राजकिशोर अपने सात साल के बेटे ललित को गोद में लेकर बैठे थे। ललित दूसरी क्लास में पढ़ता था। वही उनकी पत्नी पीछे वाली सीट पर बैठी थी। जैसे ही वो भानपुर ब्रिज के नजदीक पहुंचे एक स्कूल बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर से कार के एयर बैग भी खुल गए थे। टक्कर लगने के बाद राजकिशोर और उनका बेटा झटके से आगे की तरफ गए और सीट बेल्ट बच्चे के गले में फंस गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उसने दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर बस ड्राइवर सलीम खान को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.