हिंडालको महान ने बेहतर खेती हेतु किसान चौपाल लगाकर उन्नत बीज का किया वितरण

Updated on 01-11-2022 12:00 AM

भोपाल: हिंडालको महान का ग्रामीण विकास विभाग,किसानो को खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु कृत संकल्पित है,इसके लिये समय समय पर किसान गोष्ठी,व किसान चौपाल लगाकर किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराया जाता रहा है। शीतकाल में चने की बोआई प्रारंभ हो जाती हैचने के बेहतर उत्पादन हेतु किसानों को कम दामों में उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिये,हिंडालको महान का ग्रामीण विकास विभाग जिले के कृषि विभाग के साथ मिलकर उन्नत बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया ।जिसमे हिंडालको महान के टाइम आफिस प्रमुख मधुरेन्द्र राय व सी.एस.आर.विभाग से बीरेंद्र पाण्डेय ने ग्राम बड़ोखर में किसान चौपाल लगाकर उन्नयन चना बीज का वितरण किया।योजना के तहत तीन दर्जन किसानों को उन्नत किस्म के चना बीज का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिंडालको महान के टाईम ऑफिस प्रमुख मधुरेन्द्र राय ने देश के भरण पोषण हेतु किसानों के योगदान की सराहना करते हुये कहा कि भारत सरकार की ओर से किसानों के आर्थिक विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है,जिसकी जानकारी समय समय लेते रहे और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग कर कृषि लागत कम की जा सकती है ।वही कार्यक्रम में सी.एस. आर.विभाग से बीरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि आने वाला वक्त जैविक खेती का है,और जैविक खादों के प्रयोग कर भी अच्छी कमाई की जा सकती हैइसके तहत किसानों को उन्नत शील बीजों नवीनतम कृषि तकनीक से जोड़ा जा रहा है,उन्नतशील बीजों तथा  नई तकनीक से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कई किसानो ने अपनी खेती में आ रही परेशानियों का जिक्र कर उनके निदान के लिये हिंडालको महान से निवेदन भी किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिया लाल का विशेष योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.