डीलिस्टिंग को लेकर धार में ऐतिहासिक महारैली

Updated on 25-04-2022 06:02 PM

धार धार के डीलिस्टिंग को लेकर ऐतिहासिक महारैली का आयोजन किया गया। 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान में आदिवासी अंचल के भाई-बहनों ने अपने अधिकार और धर्मांतरण को लेकर एकजुटता से यह रैली निकाली। इसमें 20 हजार से अधिक संख्या में लोग शामिल हुए।

आंदोलन से जुड़े हुए पदाधिकारी और अंचल के आदिवासी नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों पर महारैली के स्वागत के लिए समाज जनों एवं शहर वासियों ने विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पानी, शीतल पेय का इंतजाम किया गया था। आदिवासी वेशभूषा में सुमधुर संगीत के साथ इस महारैली में शामिल हुए। इसके माध्यम से डीलिस्टिंग विषय को बहुत बड़ी ताकत से रखा गया। साथ ही इस विषय पर समाज कितना गंभीर है, वह भी दर्शाया गया।

डीलिस्टिंग को लेकर एक बहुत बड़ा आंदोलन चल रहा है। डीलिस्टिंग से तात्पर्य है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग जिनका धर्म परिवर्तन कतिपय विधर्मी लोग लालच देकर या अन्य प्रलोभन से करते हैं। ऐसे लोग जो ईसाई या मुस्लिम धर्म अपना लेते हैं और फिर भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण का लाभ लेते हैं। ऐसे लोगों को डीलिस्टिंग किया जाए इससे वे आरक्षण से दूर हो सके। साथ ही जो योग्य और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग हैं। उनके आरक्षण के हक का नुकसान नहीं हो। इसलिए यह एक बहुत बड़ा आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के चलते यह महा रैली निकाली गई। इसके पूर्व यहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

10% धर्मांतरित व्यक्तियों ने  80% आरक्षण सुविधाओं का लाभ उठाया

मुख्य वक्ता  जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. राजकिशोर हासदा ने डीलिस्टिंग के बारे में विस्तार से  कहा कि यह आंदोलन 50 वर्ष पूर्व डॉक्टर कार्तिक उरांव द्वारा चलाया गया था। जनजाति समाज से अपनी रीति रिवाज परंपराएं छोड़ चुके है।, ऐसे व्यक्तियों को जनजाति सूची से बाहर करना है। ऐसा कानून संसद में बनाने के लिए प्रयास किया गया। पंचायत से लेकर संसद तक इस अभियान को चलाया जाएगा। यह आंदोलन उन लोगों के खिलाफ है जो हमारी आस्था, परंपरा, रीति रिवाज, संस्कृति का त्याग कर चुके है। ऐसे लोगों ने हमारे आरक्षण का, हमारी सुविधाओं का लाभ उठाया है। आरक्षण का लाभ अब इन लोगों को नहीं लेने देगें। 10% धर्मांतरित व्यक्तियों ने  80% आरक्षण सुविधाओं का लाभ उठाया है। जो वास्तव में जनजाति समाज का हक  था। ये 74 वर्षों से चल रहा है। अब नहीं चलेगा।

-इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर जनजाति सुरक्षा मंच के  राष्ट्रीय सह  संयोजक डा राजकिशोर हसदा विशेष रूप से मौजूद थे। मंच पर जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूर्य नारायण सूरी ,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ   संयोजक कालू सिंह मुजाल्दा प्रदेश संयोजक  कैलाश निनामा, तथा क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण ढोलके,तिलकराज दांगी  कैलाश अामलियार मौजूद थे। इस मौके पर वक्ता रामप्रकाश मच्छार ने कहा कि आज का समय अनुसूचित जनजाति के लोगों की रक्षा का समय है। सुरक्षा मंच का उद्देश्य है, वह पूरा करने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। श्रीमती शिवकुमारी बैनर सहित पंडित कटारेडूंगर सिंह बघेल ने भी अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत अरविंद डावर, जयराम जी गावरराजू एम सोलंकीरणधीर अलावा,री महेंद्र मेरतीकैलाश डावर , सुंदर चौहान,बलवन्त रावत एवं संचालन कपिल निनामा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शबरी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया।  कैलाश झाबा और उनके दल ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

नगर के प्रमुख मार्गों से महारैली निकली। जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। पूरे शहर में भ्रमण के बाद यह रैली पुनः किला मैदान पहुंची। यहां इसका समापन हुआ इस महारैली के माध्यम से धर्मांतरण पर रोक लगाने के साथ-साथ जिनका धर्मांतरण हो चुका है और अपनी मूल संस्कृति को छोड़कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के आरक्षण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, उनके खिलाफ डीलिस्टिंग का यह आंदोलन जिले में हुआ है आभार  मंच के जिला संयोजक अरविंद डाबर ने किया 

 -जिले भर से 200 से अधिक बसों तथा सेकड़ों वाहनों से लोग पहुंचे।

- हजारों स्थानों से आदिवासी अंचल के भाइयों ,बहिनो ने लिय आयोजन में भाग

- 10 नृत्य दल शामिल हुए।

- सांसद से लेकर पूर्व मंत्री और प्रमुख सभी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.