एम्स में एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने की जांच अधूरी

Updated on 17-03-2022 08:11 PM

  भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक मरीज को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले की जांच अभी तक अधूरी हैं। इसके अलावा अन्य दो शिकायतों की जांच भी ठीक से नहीं की जा रही है। एम्स से मरीजों से जुड़े कई दस्तावेज ही गायब हैं। ब्लड एवं ट्रासफ्यूजन मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त प्राध्यापक डा. प्रतुल सिन्हा के पास भी कुछ दस्तावेज होने की बात कही जा रही है, लेकिन दिक्कत यह है कि वह पिछले तीन महीने से अवकाश पर हैं। उनका कक्ष बंद है। गौरतलब है कि आदमपुर छावनी के रहने वाले एक परिवार ने पीएमओ को शिकायत की थी कि उनकी 10 साल की बच्ची को पिछले साल 11 मार्च को बिना जांचे खून चढ़ा दिया गया था।

 इस कारण बच्ची एचआइवी संक्रमित हो गई और बाद में उसकी मौत भी हो गई। इसके अलावा एक अन् मामले में एक रक्तदाता के एचआइवी संक्रमित होने के बाद भी उसे इसकी जानकारी नहीं देने की शिकायत की गई। वहीं तीसरी शिकायत मरीज को दूसरे समूह का रक्त चढ़ाने की है।

सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड एवं कंट्रोल आर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) और मप्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने भी जांच में पाया था कि इस संस्थान में मरीजों का रिकार्ड ब्लड बैंक के तय मापदंडों के अनुसार संधारित नहीं किया गया है। इसके लिए औषधि प्रशासन की तरफ से एम्स को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। यहां लंबे समय से डाक्टरों के बीच तालमेल ठीक नहीं होने की वजह से भी मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण तक नहीं कराया गया है। एम्स प्रबंधन की यह लापरवाही यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन  इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.