विधायक शर्मा द्वारा शाह के स्वागत में लगवाए होर्डिंग चर्चा में

Updated on 22-04-2022 05:48 PM

भोपाल   हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के शहर के कई जगह होर्डिंग लगवाए, जिनमें लिखा है कि भारत माता का लाल, शेर रहा है भोपाल। होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के फोटो भी हैं।

अमित शाह के फोटो के पीछे दहाड़ता हुआ बाघ भी दिखाई दे रहा है। गत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुलडोजर मामा छवि गढ़ने शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगवाने वाले हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा एक फिर चर्चा में हैं। खास होर्डिंग लगवा कर एक बार फिर चर्चा में आए विधायक रामेश्वर शर्मा पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करके कहा है कि रामेश्वर शर्मा जी को शेर और बाघ में अंतर लगता है कि नहीं पता...?

मामा जी नाराज हो जाएंगे। साथ ही ट्वीट किया है कि रामेश्वर शर्मा जी किसी भी इंसान की तुलना किसी भी जानवर से करना कतई उचित नहीं है। इससे हमेशा बचना चाहिए। सलाह हमारी.. लेकिन अंत में सोच आपकी...? बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इस बार विधायक रामेश्वर शर्मा पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे के बहाने तंज कसा है, क्योंकि विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थक हैं, इसलिए नरेंद्र सलूजा ने लिखा है कि मामा नाराज हो जाएंगे।

इधर पूर्व मंत्री शहर की दक्षिण-पक्षिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीसी शर्मा ने पुलिस आयुक्त मकरंद देऊसकर को एक पत्र लिखा है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा गया है। पत्र में पुलिस आयुक्त से निवदेन किया गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृहमंत्री शाह को एक ज्ञापन देगा। इसके लिए शाह से मिलने का समय दिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.