भद्रा के पुच्छकाल में 17 को होगा होलिका दहन

Updated on 03-03-2022 07:25 PM

 भोपाल भद्रा के पुच्छकाल में 17 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त करीब एक घंटे का रहेगा। होलाष्टक दस मार्च से शुरू होंगे। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होने से सभी शुभ काम बंद हो जाते हैं, हालांकि शुक्र का तारा अस्त होने से शुभ कार्यों पर विराम लगा हुआ।भद्रा रहित होलिका दहन के लिए मुहूर्त रात्रि तीन से 4:30 बजे शुभ 4:30 से 6 बजे तक अमृत में रहेगा। रंगों का उत्सव फाल्गुन शुक्ल पक्ष स्नान दान व्रत पूर्णिमा गुरुवार 17 मार्च को होलिका दहन के साथ मनाया जाएगा।

राजधानी के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 17 फरवरी को दोपहर 1:20 बजे से रात 1:18 बजे तक भद्रा योग रहेगा। भद्रा को अशुभ माना जाता है। पर्व निर्णय सभा उत्तराखंड ने मत दिया है कि रात्रि 9:04 बजे से 10:14 बजे तक जब भद्रा का पुच्छकाल स्थिर लग्न रहेगा, उस समय होलिका दहन किया जा सकता है। भद्रा रहित होलिका दहन रात्रि अंत तीन से छह बजे तक शुभ रहेगा। रात्रि तीन से 4:30 तक शुभ, रात्रि 4:30 से छह बजे तक अमृत में होलिका दहन अति शुभ रहेगा। होलिका दहन के दूसरे दिन 18 मार्च शुक्रवार को होलिका उत्सव चल समारोह के साथ मनाया जाएगा। 20 मार्च रविवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा के साथ भाईदूज का त्योहार रहेगा।

 22 मार्च मंगलवार को रंगपंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। 24 मार्च गुरूवार को वसोरा के साथ शीतला सप्तमी एवं 25 मार्च को शीतला अष्टमी की पूजा के साथ होलिका दहन पर्व का समापन होगा। गुझियां, पपडिय़ां एवं अन्य पकवान बनाकर पूजा की जाती है। हर घर में मलरिया की होली जलती है। जिन परिवारों में बीते एक वर्ष के दौरान कोई गमी हुई हो, उन घरों पर जाकर रंग-गुलाल लगाया जाता है, अनराय की होली मानी जाती है। पुराणों के अनुसार भद्रा, सूर्य की पुत्री शनिदेव की बहन हैं।

 भद्रा क्रोधी स्वभाव की मानी गई हैं। उनके स्वभाव को नियंत्रित करने भगवान ब्रह्मा ने उन्हें कालगणना या पंचांग के एक प्रमुख अंग विष्टिकरण में स्थान दिया है। पंचांग के पांच प्रमुख अंग तिथि, वार, योग, नक्षत्र करण होते हैं। करण की संख्या 11 होती है। ये चर-अचर में बांटे गए हैं। 11 करणों में 7वें करण विष्टि का नाम ही भद्रा है। मान्यता है कि ये तीनों लोगों में भ्रमण करती हैं, जब मृत्युलोक आती हैं तो अनिष्ट करती हैं। भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद का पिता हिरण्यकश्यप अपने बेटे पर बहुत क्रोध करता था।

उसने प्रह्लाद पर हजारों हमले करवाए। फिर भी प्रह्लाद सकुशल रहा। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को भेजा। होलिका को वरदान था कि वह आग से नहीं जलेगी। हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को बोला कि वह प्रह्लाद को लेकर आग में बैठ जाए। होलिका प्रह्लाद को लेकर आग में कूद गई, लेकिन इसका उल्टा हुआ। होलिका प्रह्लाद को लेकर जैसे ही आग में गई वह जल गई और प्रह्लाद बच गए। प्रह्लाद अपने आराध्य विष्णु का नाम जपते हुए आग से बाहर गए। तब से होलिका दहन की परंपरा की शुरुआत हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.