इटारसी में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा

Updated on 24-02-2022 05:42 PM

भोपाल दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार से हमें विरासत मप्र में नक्सलवाद, डकैत और सिमी का नेटवर्क जैसी समस्याएं मिली थीं। मप्र में माफियाओं के राज था। भाजपा सरकार ने अपराधियों का खात्मा किया। चंबल में नामी डकैतों को खत्म किया गया, सिमी का अब प्रदेश में नाम नहीं बचा है।

प्रदेश को शांति का टापू बनाया गया है। यह बात मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही। मिश्रा ने यहां मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत 17 करोड़ में बनी पुलिस कालोनी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक डा सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, आईजी दीपिका सूरी, एसपी गुरकरन सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री नरोत्?तम मिश्रा ने मंच से कहा कि मप्र के पुलिसकर्मियों के लिए क्रमोन्नति के लिए नीति लागू की गई। जेल और पुलिस के बाद होमगार्ड जवानों के लिए भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गृह विभाग बहुत कठिन विभाग होता है।

 पुलिस के बारे में कोरोना काल में लगे लाकडाउन के दौरान लोगों की धारणा बदली। जब पूरा देश कोरोना संकट में था, लोग कहते थे कि जवान यदि खड़ा है तो वसूली के लिए खड़ा होगा, तब हमारा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहा। पहली लहर में भ्रम था, दूसरी लहर में भय था लेकिन तीसरी लहर से पहले पीएम मोदी जी के वैक्सीन कार्यक्रम से कोरोना की विदाई हो गई। कोरोना ने हमारी संस्कृति परिवार को खतरे में डाला। इंदौर जैसे महानगर में हड्डियों के ढेर लग गए। उस दौर में भी हमारा पुलिस जवान सड़क पर भरी गर्मी में पीपीई किट पहनकर खड़ा रहा।

गृहमंत्री ने कहा कि निर्भय, जगजीवन और अन्य चम्बल के डकैतों की विरासत हमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिली थी। मालवा में सिमी का नेटवर्क और नक्सलवाद भी मिला था। भाजपा सरकार प्रदेश में कठोर कानून लेकर सरकार आई। प्रदेश से माफिया का खात्मा हम कर चुके हैं। मप्र अब शांति का टापू बन गया है। उन्?होंने इटारसी में रेलवे कोर्ट की घोषणा भी की। उन्?होंने कहा कि मार्च में बजट देकर इस कालोनी के लिए सीसीटीवी कैमरे दिए जाएंगे। मां नर्मदा के नाम पर इस कालोनी का नाम रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.