गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज

Updated on 23-02-2022 05:49 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरी कांग्रेस को जमींदोज करने के बाद अब कमलनाथ कार्यकर्ताओं से जमीन पर काम करने की बात कह रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरी कांग्रेस को जमींदोज करने के बाद अब कार्यकर्ताओं से जमीन पर काम करने के लिए कमलनाथ कह रहे हैं। पूरे जीवन जिसने जमीन से दौरा किया ही नहीं है। जो हवा में रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं से जमीन पर काम करने के लिए कह रहे हैं। जो खुद की विधानसभा और लोकसभा में कभी सड़क मार्ग से नहीं चले। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उपचुनाव का जो परिणाम आया, वह परिणाम फिर आने वाला है। कांग्रेस के कार्यकर्ता का उसके नेतृत्व से विश्वास उठ चुका है। बता दें पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ लगातार अलग-अलग प्रकोष्ठ की बैठक कर कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करने के लिए कह रहे हैं। 

 

उलेमा बोर्ड की पहल को सराहा

नरोत्तम मिश्रा ने ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की लव जिहाद को रोकने की पहल की सराहना की। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अच्छी पहल की है। इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मकता आती है। बता दें उलेमा बोर्ड ने काजियों को पत्र लिखकर बिना माता पिता की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन करा के निकाह कराने की अपील की है।

 उमा को बताया वरिष्ठ नेता

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराबबंदी को लेकर चौथी बार बयान देने को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह हमारी वरिष्ठ नेता हैं। सरकार उनकी आज्ञा और सलाह को गंभीरता से लेती है। 

अखिलेश को चुनाव में लगेगी भाजपा की वैक्सीन

गृहमंत्री मिश्रा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार भी सपा की स्थिति पिछली बार की तरह ही होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन को अखिलेश ने भाजपा की वैक्सीन बताया था। तब मैंने कहा था कि वह वैक्सीन तो कोरोना की थी, इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की वैक्सीन लगेगी। इसका पांच साल असर रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.