राजधानी में घरों को नहीं मिल सकी डिजिटल पहचान

Updated on 04-03-2022 05:28 PM

 भोपाल राजधानी में तीन साल बाद भी घरों को डिजिटल पहचान पहचान नहीं मिल सकी है। नगर निगम द्वारा शहर के घरों, संस्थानों को यूनिक पहचान देने की योजना बनाई थी।इसके लिए भोपाल स्मार्ट सिटी ने तीन करोड़ रुपए रुपए का ठेका हैदराबाद की जीपर कंपनी को दिया था। यूनिक स्मार्ट एड्रेसिंग सॉल्यूशन के तहत शहर के घरों संस्थानों में डिजिटल डोर नंबर जारी करने लगाए जाने थे। डिजिटल एड्रेस के लिए तय किए गए मापदंड के अनुसार संबंधित कंपनी को घरों संस्थानों के बाहर विशेष प्लेट लगाई जानी थी। इसके लिए संबंधित कंपनी को कुछ अग्रिम भुगतान भी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक घरों को डिजिटल पहचान नहीं मिल सकी है। डिजिटल डोर नंबर नौ डिजिट का होगा। वह अल्फा न्यूमेरिक सिक्वेंशियल स्मार्ट एड्रेस कोड है।

 दावा है कि इसे जियो को-ऑर्डिनेट्स की मदद से तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पॉइंट, रोड, संपत्ति फ्लोर की स्थिती का उपयोग किया जाएगा। डिजिटल बैस मेप के साथ सड़कों के नेटवर्क की मदद ली जाएगी। दावा है कि लेटेस्ट सैटेलाइट इमेजनरी का प्रयोग इसमें किया जाएगा, ताकि पता ढूढने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो। भोपाल प्लस एप या अन्य एप पर ये कोड दर्ज करते ही पूरी जानकारी मिल जाएगी। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक घर को नए यूनिक नंबर के साथ बारकोड दिया जाना था। जो भवन के नंबर प्लेट पर अंकित होगा।

 इससे नगर निगम का राजस्व भी बढ़ता। क्योकि हर घर को टैक्स के दायरे में लाना सुनिश्चित हो जाता। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो एक से डेढ़ लाख घर टैक्स के दायरे से बाहर हैं। वे निगम की सुविधाएं पूरी लेते हैं, लेकिन कीमत नहीं चुकाते हैं। हालांकि बारकोड में कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं होगी। केवल भूखंड का क्षेत्रफल, कवर्ड एरिया, गृह स्वामी का नाम, घर का वार्षिक किराया मूल्य (एआरवी), बिजली कनेक्शन नंबर, घर की तस्वीर, उसका यूनीक नंबर और कुछ अन्य जानकारियां फीड की जाएंगी। ज्यादातर जानकारियां सरकारी विभागों के उपयोग की होंगी। इसके लिए नगर निगम से हाउस टैक्स, सीवर टैक्स और वाटर टैक्स का डेटा लिया गया है। विद्युत निगम से बिजली कनेक्शनों का ब्योरा ले लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.