भोपाल में मकान गिरा...कोई हताहत नहीं

Updated on 17-07-2022 07:56 PM

भोपाल । प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अब तक प्रदेश में 13 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य (11 इंच) से 2 इंच ज्यादा है। वहीं राजधानी भोपाल में भी लगातार बारिश हो रही है। भोपाल के चौकी तलैया इलाके में शुक्रवार रात बारिश के बीच पुराना मकान गिर गया। कोई हताहत नहीं हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है।


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश के सेंटर में जोरदार बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे के दौरान भोपाल समेत 27 जिलों में हल्की से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इंदौर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


फुल टैंक लेवल से दो फीट दूर बड़े तालाब का जलस्तर
प्रदेश में मानसून की सक्रियता बरकरार है। राजधानी भोपाल में भी अच्छी बारिश हो रही है। भोपाल के अलावा और सीहोर के कोलांस नदी का जलस्तर बढऩे से बड़ा तालाब लबालब होने के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में ही तालाब के जलस्तर में एक फीट की से अधिक की वृद्धि हुई है। अब यह 1664.24 फीट पर पहुंच गया है, जो कि फुल टैंक लेवल तक पहुंचने में दो फीट ही कम है।

 यदि झमाझम बारिश का यह दो-तीन दिन और जारी रहा तो बड़ा तालाब ओवरफ्लो हो सकता है और भटभदा डेम के गेट खोलने की नौबत आ सकती है। बता दें कि पिछले साल बड़े तालाब का जलस्तर 9 अगस्त को फुल टैंक लेवल पर गया था। हालांकि भदभदा के गेट खोलने की नौबत नहीं आई थी। भदभदा डेम के एई जेडए खान ने बताया कि बीते चार दिनों में छह इंच से अधिक बरसात हो चुकी है।

 जुलाई माह का कोटा पूरा हो गया है। कोलांस नदी भी जलस्तर से चार फीट ऊपर बह रही है। इसका पानी बड़े तालाब में आता है। सोमवार को बड़े तालाब का जलस्तर 1661.70 फीट था। गुरुवार को यह 1663.10 पहुंच गया था। तीन दिन में करीब डेढ़ फीट की बढ़त के बाद पिछले एक दिन में सीधे एक फीट से अधिक की जलस्तर वृद्धि हुई और शुक्रवार शाम यह 1664.24 फीट पर पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि सीहोर में बारिश जारी रहे और राजधानी में करीब चार इंच बरसात हो जाए तो बड़ा तालाब फुलटैंक लेवल 1666.80 पर पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में भदभदा के गेट खोलने पड़ेंगे।


अन्य जलाशयों में भी बढऩे लगा जलस्तर
बड़े तालाब के साथ शहर में मौजूद अन्य जलाशयों के जलस्तर में भी सुधार हुआ है। शुक्रवार को केरवा का जलस्तर 1662 फीट पर पहुंच गया है। इसका फुल टैंक लेवल 1673 फीट है। वहीं कालोर डेम का वर्तमान जलस्तर 451.83 मीटर हो गया है, इसका फुल टैंक लेवल 462, 02 मीटर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.