पुलिस का मानवीय चेहरा, TI ने गरीब बच्चो को पहनाये जूते

Updated on 10-10-2022 06:50 PM

इंदौर

कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी संवेदनशीलता से भरी हो तो फिर क्या कहने। वर्दी वालों में अगर यह भाव आ जाए तो फिर समाज का कायाकल्प होने में देर ना लगे। इंदौर में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला।

रविवार को इंदौर के जूनी थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर (Indore Police) कानून व्यवस्था को देखने के लिए सड़क पर निकले थे कि उन्हें 4 बच्चे दिखाई दिए। बेहद गरीब नजर आने वाले यह बच्चे नंगे पैर थे। भरी गर्मी के इस मौसम में उन्हें नंगे पैर देख टीआई ने उन्हें अपने पास बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

इतना ही नहीं, Indore TI उन्हें पास में ही स्थित जूते की दुकान में ले गए और चारों बच्चों को उनकी पसंद के जूते दिलवाए। जूते मोजे पहनकर बच्चों के दिल पर खुशी देखते ही बनती थी। इसके बाद टीआई तोमर ने उन बच्चों को यह भरोसा भी दिलाया कि जब जरूरत पड़े ,वे उनके पास आ सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो भी मदद चाहिए उसे निसंकोच मांग सकते हैं।

TI के इस काम की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। ऐसे समय में, जब पुलिस के ऊपर जनता को परेशान करने और वसूली के आरोप लगते हैं, कम से कम कुछ पुलिसिया चेहरे ऐसे हैं जो पुलिस को मानवीय तो बनाते ही हैं समाज के साथ उसके बेहतर संबंध स्थापित करने में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.