मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आष्टा विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Updated on 05-05-2022 06:17 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आष्टा विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गोपाल सिंह इंजीनियर के साथ उनकी धर्मपत्नि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृष्णाबाई मालवीय एवं अन्य पांच जिला पंचायत संदस्य, एक जनपद सदस्य एवं बीस से अधिक सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने गोपाल सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

-केवल भारतीय जनता पार्टी में रहकर ही आप सबकी सेवा कर सकते हैं : मुख्यमंत्री

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का दूसरा नाम है। चाहे गरीबों के लिए मकान बनाने की बात हो, उन्हें नल कनेक्शन देने की बात हो, संबल योजना या फिर किसानों का कर्ज माफ करने जैसे सभी काम भारतीय जनता पार्टी ने किये हैं। आप सभी ने बिल्कुल सही फैसला लिया है, मैं आपके फैसले का स्वागत करता हॅू।

 उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में रहकर ही आप सबकी सेवा कर सकते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर हम जनता की सेवा करनी है, जिससे स्वयं के जीवन की सार्थकता एवं जनता का भी भला होगा। श्री चौहान ने कहा कि जिस विश्वास के साथ आपने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उस विश्वास को हम कभी टूटने नहीं देंगे।

-हम सभी एक परिवार की भांति मिलकर काम करेंगे : प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपको भाजपा में कार्य करते हुए आनंद आयेगा, क्योंकि यह परिवार भाव से काम करने वाला कार्यकर्ता आधारित दल है। जिस प्रकार से परिवार में आत्मीयता का भाव होता है, उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी आत्मीय भाव के साथ काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा दल है।

 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक और विशेषता है, जिसमें बूथ का अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक गरीब का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपको कभी ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप किसी अन्य दल से आये हैं। हम सभी एक परिवार की भांति मिलकर काम करेंगे। मैं सभी का पार्टी में हार्दिक अभिनंदन करता हूं, स्वागत करता हूं।

इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, राकेश सुराना, ललित नागौरी, धारासिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित आष्टा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.