राजधानी में अक्षय तृतीया पर सैकड़ों जोडे लेंगे सात फेरे

Updated on 21-04-2022 06:38 PM

भगवान परशुराम जयंती भी है इसी दिन, मंदिरों में भी होंगे अनुष्ठान
भोपाल । राजधानी में अक्षय तृतीया के अवसर  पर सैकड़ों की संख्या में वर-वधू सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। इसी दिन भगवान परशुराम जयंती भी है। इसलिए मंदिरों में सुबह से श्रदधालुओं की भीड लगी रहेगी। बडी संख्या में सार्वजनिक विवाह सम्मेलन भी होंगे। कोरोना महामारी का प्रकोप खत्‍म होने के बाद इस बार अक्षय तृतीया (03 मई) पर कई शादियां होंगी। इस दिन शहर में शादी से लेकर पूजा तक सभी कार्य किए जाएंगे। इसी दिन भगवान परशुराम जयंती भी है, इसलिए भगवान परशुराम मंदिरों सहित कई स्थानों पर भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह से मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर शहर में आधा दर्जन स्थानों पर विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में एक हजार से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधने की उम्‍मीद है। बीते दो सालों में कोरोना के कारण अक्षय तृतीया पर कम ही शादियां हुई थीं। इस बार सार्वजनिक विवाह सम्मेलन भी होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु राजौरिया और पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होगा। इस दिन देशभर में बिना किसी पंचांग और मुहूर्त के शादी हो सकेगी। वैसे इस साल दिसंबर तक शादी के लिए 31 शुभ मुहूर्त हैं।विवाह के मुहूर्तों से खरीदी करने के लिए बाजारों में अच्छी भीड़ हो रही है। अक्षय तृतीया पर कई विवाह होंगे। उसकी तैयारियां भी चल रही हैं। कैटरिंग से लेकर लाइट सभी बुक हो चुके हैं। टेंट व्यावसायी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर है कि जब किसी पाबंदी के बगैर शादियां हो रही हैं। अक्षय तृतीया पर अभी से बुकिंग हो चुकी है। लोगों को ज्यादा दाम देने के बाद भी संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस साल विवाह के शुभ मुहूर्त है- अप्रैल में 21, 22, 23, 27, 28, मई मेंदो, तीन, 11, 16, 20, 26, 31, जून में  छह, 11, 14, 21 जुलाई में पांच, आठ, नौ, नवंबर में 26, 28, 29, 30, दिसंबर में एक, दो, छह, सात, 11, 13। नौ जुलाई के बाद शादी बंद हो जाएंगी। अमूमन देवउठनी से शुरू होने वाली शादी इस बार नहीं हो सकेंगी। चार नवंबर को देवउठनी ग्यारस है, लेकिन शुक्र अस्त होने की वजह से 23 नवंबर तक शादियां नहीं हो सकेंगी। 26 नवंबर से शादी शुरू होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.