मप्र की दो सौ वन बीटों में शिकारी सक्रिय

Updated on 16-05-2022 06:32 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश की दो सौ बीटों में शिकारी सक्रिय है। प्रदेश की चार हजार से ज्यादा वन बीटें अतिसंवेदनशील है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर उनके आसपास के जिलों में शिकार की घटनाएं ज्यादा होती हैं, क्योंकि इन शहरों से सटे जंगल घने हैं। इनमें वन्यप्राणियों की आबादी भी ज्यादा है। हर साल पांच सौ से छह सौ के बीच शिकार के मामले सामने आते हैं। उनमें से करीब 45 प्रतिशत मामले इन्हीं क्षेत्रों के होते हैं। मध्य प्रदेश में आठ हजार 286 में से करीब चार हजार वन बीट लकड़ी चोरी, अतिक्रमण और उत्खनन की दृष्टि से अतिसंवेदनशील हैं।

अगर भोपाल और उसके आसपास की ही बात करें, तो जिले का बैरसिया, नजीराबाद, समरधा, रायसेन का सिलवानी, बर्रूखार, चिकलोद, गौहरगंज, गुना का आरोन क्षेत्र और इससे सटा विदिशा जिले का लटेरी और सिरोंज क्षेत्र शिकार की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। जानकार बताते हैं कि भोपाल में ही हर रोज शिकार लाया जाता है, पर सूचना तंत्र कमजोर होने और वन अमले की अनभिज्ञता एवं सुस्ती के कारण ज्यादातर मामले सामने नहीं पाते हैं। पिछले एक साल से तो भोपाल में शिकार का एक भी मामला नहीं पकड़ा गया है।

इन वन्यप्राणियों का होता है सबसे ज्यादा शिकार हिरण, सांभर, चीतल, नीलगाय, जंगली सुअर, खरगोश, मोर, चींटीखोर (पेंगोलिन), बाघ (तांत्रिक क्रियाओं के लिए) का सबसे ज्यादा शिकार होता है। जहां मांस के लिए हिरण, सांभर पसंद किए जाते हैं, वहीं इनके सींग और खाल की मांग भी है, जो अंतरराज्यीय तस्करों के माध्यम से विदेशी बाजार तक जाते हैं। इसके अच्छे दाम भी मिल जाते हैं।प्रदेश में 16 हजार 213 मैदानी वन अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच 3157 बंदूक एवं 286 रिवाल्वर हैं। शेष अमला डंडा लेकर गश्त कर रहा है। भोपाल, रायसेन, अशोकनगर, विदिशा, गुना, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, उमरिया, मंडला आदि जिले अतिसंवेदनशील हैं। वन अमले की स्थिति वन विभाग के पास वर्तमान में अमला प्रदेश में 12 हजार 329 वनरक्षक, 2527 वनपाल, 544 उप वन क्षेत्रपाल और 813 वन क्षेत्रपाल कार्यरत हैं। जबकि इनके क्रमशः 1695, 1667, 714 और 381 पद लंबे समय से खाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.