प्रेमी के लिए पति की जहर पिलाकर हत्या

Updated on 17-08-2022 08:11 PM

मुरैना में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया। 28 साल की महिला ने लिखित में ये बात पंचों को बताई है। महिला ने लिखा- 'प्रेमी के कहने पर मैंने ही पति को जहर देकर हत्या की थी। प्रेमी सल्फास की पुड़िया देकर गया था। सोते समय पानी में सल्फास घोलकर पति को पिला दी थी।' इसके बाद भी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार नहीं किया।

घटना 20 जुलाई की है। मामला तब सामने आया, जब एक महीने बाद भी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के पिता और भाई मंगलवार को एसपी से मिले। पिता का कहना है कि उनकी बहू ने पंचों के सामने लिखित में बेटे की हत्या करना स्वीकार किया है। पंचनामे पर महिला के पिता ने भी हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जब तक विसरा रिपोर्ट सागर स्थित लैब से नहीं आ जाती, वह महिला को दोषी नहीं मान सकती है।

21 जुलाई को दर्ज कराई थी रिपोर्ट

21 जुलाई को गोटेनगर के रहने वाले नारायण सिंह जाटव ने स्टेशन रोड थाने में बहू सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहू सीमा ने उनके बेटे राजेश को जहर देकर मार डाला। इस बात को उसने पंचों के सामने स्वीकार किया है। पंचनामे पर उसके पिता मुन्नालाल सोलंकी निवासी ग्वालियर के भी हस्ताक्षर हैं। पंचों के सामने महिला के हत्या करने की बात का वीडियो भी है। इस दौरान बहू के पिता मुन्नालाल सोलंकी, भाई कमल किशोर और राजेश भी मौजूद थे।

प्रेमी ने ही लाकर दिया जहर

नारायण सिंह जाटव ने बताया, 2009 में बेटे राजेश की सीमा से शादी हुई थी। 5 साल पहले नागपुर निवासी दिशांत पाटिल किसी रिश्तेदार के यहां मुरैना आया था। यहीं पर बहू सीमा और दिशांत की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों का अफेयर हे गया। दिशांत ने सीमा को नया फोन भी दिलाया है। इसी फोन से दोनों की बातें होती हैं। 18 जुलाई को मुरैना के बैरियर चौराहे पर दिशांत ने सीमा को जहर की पुड़िया दी थी। 20 जुलाई की रात को उसने बेटे राजेश को पानी में जहर घोल कर पिला दिया। रात करीब 1 बजे राजेश के मुंह से झाग निकलने लगा। सीमा ने मेरी पत्नी को बताया। बेटे को लेकर हम जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ये बात खुद सीमा ने बताई है। बेटे राजेश और सीमा के तीन बच्चे हैं, इनमें 11 और 6 साल की दो बेटियां हैं और ढाई साल का एक बेटा है। एक बेटी की मौत हो चुकी है।

इन लोगों के पंचनामे पर हस्ताक्षर

पंचनामे पर आरोपी सीमा पत्नी राजेश (मृतक), सीमा के पिता मुन्नालाल पुत्र भौंरूलाल, निवासी तिकोनियां पार्क, मुरार, ग्वालियर, सीमा के भाई कमल किशोर पुत्र मुन्नालाल व राजेश पुत्र मुन्नालाल, मृतक के पिता नारायण सिंह जाटव पुत्र पन्नालाल जाटव के अलावा गोटेनगर मुरैना के 34 निवासियों (पंचों) के हस्ताक्षर हैं।

विसरा रिपोर्ट के बिना नहीं मान सकते आरोपी

स्टेशन रोड थाना प्रभारी आशीष राजपूत का कहना है कि जब तक मृतक की विसरा रिपोर्ट सागर स्थित लैब से नहीं आ जाती और उसमें यह बात साबित नहीं होती कि जहर से ही मौत हुई है, तब तक मृतक की पत्नी सीमा को हत्या का आरोपी नहीं बनाया जा सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.