पति पीटता था...नहर में बहाते वक्त बिल्कुल तरस नहीं आया

Updated on 13-08-2022 07:42 PM

मुरैना में प्रेमी के साथ मिलकर पति को नींद की गोलियां खिलाकर नहर में बहाने की आरोपी पत्नी को अपने किए पर अब पछतावा हो रहा है। महिला का कहना है कि पति बात-बात पर पीटता था। मन उसके प्रति गुस्से और नफरत से भर गया था। यही वजह है कि नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसे नहर में बहाते समय जरा भी तरस नहीं आया। हां, अब गलती का अहसास हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हम ही क्यों नहीं मर जाते।

पति को नहर में बहाने के बाद आरोपी महिला 22 महीने तक 80 साल की अपनी सास को ये कहकर गुमराह करती रही कि पति काम करने गुजरात गया है। सास ठीक से देख और सुन नहीं पाती। आरोपी महिला प्रेमी को बेटा बताकर फोन पर सास की बात कराती रही। हत्या का सच तब सामने आया, जब बहन ने भाई से बात की। आवाज उसे भाई की नहीं लगी। शक होने पर बहन, मां को लेकर थाने पहुंची और सारा राज सामने आ गया।

साहब, मेरे पैर में सफेद दाग हैं। ससुरालवाले पति (विश्वनाथ) से कहते थे कि इसके सफेद दाग हैं, इसे घर से निकाल दो, नहीं तो कुल खानदान में दाग लग जाएगा। एक बार पति इसी वजह से मुझे छोड़कर चला गया था। उसे मैं बाद में खोजकर लाई थी। जब वह बात-बात पर रोज पीटने लगा तो मन दुखी हो गया।

अरविंद सखवार हमारे यहां बटाईदार का काम करता था। हमारे यहां रोज आता। मैं उसकी तरफ आकर्षित होकर खिंचती चली गई। हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हमारा प्यार पिछले 5 साल से चल रहा था।

घटना वाले दिन सुबह 11 बजे बाजरे की रोटी को मीढ़कर लड्‌डू बनाए और नींद की गोलियां मिला दी। इसके बाद पति को खिला दिए। उसे नींद आने लगी तो उसे पहले दूध के डिब्बे ले जाने वाली गाड़ी में बैठाकर दिमनी लाए। इसके बाद अरविंद मोटरसाइकिल लेकर आ गया। पति को बेहोशी की हालत में ही मोटरसाइकिल पर बैठाकर सिकरौदा नहर के किनारे एक सुनसान जगह पर ले गए। दोपहर 2.30 बजे हम एक जगह रुके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.