पति के दोस्त ने किया उसकी पत्नी का अपहरण

Updated on 16-01-2022 10:29 PM

भोपाल। शहर के ग्रामीण इलाके मे विवाहिता का अपहरण कर उसे दिल्ली ले जाकर वहॉ बंधक बनाकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी विवाहिता के पति का दोस्त है। बाद मे आरोपी वापस गया ओर बीते दिनो उसे पता चला कि महिला गर्भवती हो गई है तो उसने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद पीडीता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 मामला बिलखिरिया थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार इलाके मे रहने वाली 35 वर्षीय पीडीता ने अपनी शिकायत मे बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है, उसके साथ ही गांव में रहने वाला रवि उर्फ दिल्लो नाम का युवक भी उसके पति के साथ मजदूरी करता है। पीडीता के पति से आरोपी की पहचान होने के कारण उसका महिला के घर आना-जाना था। बीते साल आरोपी की महिला से भी जान पहचान हो गई थी, ओर दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। आरोप है कि पिछले साल जून के महीने में आरोपी रवि महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसे अपने साथ दिल्ली ले गया।

वहां पर उसने महिला के साथ तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। इधर महिला के अचानक गायब होने पर परिवार वालो ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों आरोपी रवि महिला को लेकर वापस गया, ओर उसे अपने घर पर रख लिया। जब आरोपी रवि को पता चला कि महिला गर्भवती है, तो उसने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद पीडीता ने अपने पति के जाकर उसने आरोपी दोस्त की सारी करतूत बताई, और फिर थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.