मेरा सौभाग्य है कि जिस कार्य की मैनें नींव रखी उसी का आज लोकार्पण कर रहा हूँ : - केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया

Updated on 20-05-2022 10:23 PM

गुना केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आज जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न विकासीय कार्यो का लोकार्पण किया। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आज गुना के ग्राम ऊमरी में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम के दौरान 53 किलोमीटर लंबे 61.72 करोड़ लागत के गुना-उमरी- सिरसी-पाटई मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निमाण कार्य का किया लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल ऊमरी एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल फतेहगढ में 73.87-73.87 लाख रूपये लागत के 02 अतिरिक्त कक्ष एवं 03 प्रयोगशाला निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।

 

 समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम का आरंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री सिंधिया एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधिवत कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में अपर कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम से संबंधित जानकारियों से उपस्थितजनों को अवगत कराया।


इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार, विधायक गुना गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक चांचौडा श्रीमति ममता मीना, हरिसिंह यादव, विकास जैन नखराली, अरूण चतुर्वेदी, महेन्द्र सिंह किरार, बंटी बना, सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर आदित्य सिंह, अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में लोकोन्मुखी सरकार काबिज है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सरकार जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतर रही है। सरकार ने जनता के हर दु:, दर्द को दूर करने के लिये पूरी शिद्दत के साथ प्रयास किए हैं। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी कारगर ढंग से मूर्तरूप दिया है। इसी क्रम में आज गुना जिले की जनता को विभिन्न विकासीय कार्यो की सौगात दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि जिस कार्य की मैनें नींव रखी उसी का आज लोकार्पण कर रहा हूँ।

 

बमोरी की जनता मेरी आवाज, आन, बान और शान है।
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचातय एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार एवं विधायक गोपीलाल जाटव द्वारा भी उक्त अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग पी.के. श्रीवास्तव एवं मंच संचालन शिक्षा विभाग के आशीष टांटिया द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.