मैं अब शराब दुकानों के सामने खड़ी होने लगूंगी : उमा भारती

Updated on 12-03-2022 10:21 PM

 भोपाल प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि अब मैं गांव या शहर में शराब दुकानों के सामने खड़ी होने लगूंगी। ऐसा करने से जनमत स्पष्ट होगा और जागरुकता भी आएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक दिन पहले बातचीत के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में सुश्री भारती ने कहा कि नशाबंदी के लिए समाज और शराबबंदी के लिए सरकार को अगुवाई करना पड़ेगी। क्योंकि शराब दुकानें तो सरकार की नीति से खुलती हैं। उन्होंने बताया कि मैंने गुनगा (भोपाल) से शराबबंदी अभियान की औपचारिक शुरूआत कर दी है।

 बता दें कि गुनगा में एक शराब दुकान के सामने उमा भारती खड़ी हो गई थीं, तो पूरा गांव उनके साथ खड़ा हो गया। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस मेरा समर्थन करना चाहती है, तो करे। इसका इंतजार करें कि मैं झंडा लेकर चलूंगी और वह सब मेरे पीछे चलेंगे। इसे सामाजिक अभियान बनाना है, राजनीतिक नहीं। जिसे लगता है कि शराब नहीं बिकनी चाहिए, वह जहां जितना विरोध कर सकता है करे। ये पूछने पर कि क्या अभियान में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा ये बात उनसे पूछिए। मुख्यमंत्री ने मुझे जन जागरूकता से अभियान शुरू करने को कहा है। मैंने कहा है कि निषिद्ध स्थानों पर शराब की दुकानें हैं, वहां से शुरू करिए, उन्हें हटाइए।

क्या राजनीतिक दलों के संविधान में शराब का सेवन करने पर सदस्यता खत्म होने का प्रविधान कराने का प्रयास करेंगे। इस सवाल पर उमा ने कहा कि ऐसा किया जाएगा। उन्होंने कहा सिगरेट के पैकेट की तरह शराब पीने से नुकसान होने का होर्डिंग दुकानों के पास लगना चाहिए। उमा ने कहा वर्ष 2024 के परिणाम अच्छे आएंगे। लोगों की इच्छा है कि पूरे देश में शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं में सुधार हो। ये बड़ी चिंता का विषय है। कैबिनेट की सदस्य रही, तब भी मैंने इसे उठाया। निजी-सरकारी व्यवस्थाओं में बड़ा अंतर है।

 सरकारी चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत लोग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़, राजस्थान में सत्ता से बाहर हो जाएगी और मप्र में विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी। यही हाल पूरे देश में होने वाला है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैंने भाजपा कभी नहीं छोड़ी, मुझे निकाला गया था। वर्ष 2023-24 में उनकी क्या भूमिका रहेगी। उमा इस सवाल को टाल गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा उन्हें इस लायक नहीं समझती कि उनका नाम लूं। ये पुस्तैनी अहंकार है। उल्लेखनीय है कि उमा भारती बार-बार ट्वीट कर शराबबंदी शुरू करने की चेतावनी देती रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.