आज लॉन्च होगी आईसीयू ऑन व्हील्स की सुविधा

Updated on 28-04-2022 11:37 PM

भोपाल मप्र में शुक्रवार से सरकारी एंबुलेंस नए स्वरूप में नजर आएंगी। 108 संजीवनी एक्सप्रेस की एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की मदद से मप्र भर में मरीजों को आईसीयू ऑन व्हील्स की सुविधा मिलेगी। इससे अति गंभीर मरीजों को गोल्डन ऑवर में इलाज करते हुए हॉस्पिटल तक पहुंचाया जाएगा।

एक्सीडेंट में गंभीर घायलों को यह सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। हादसे की जगह से सबसे नजदीक के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया जाएगा।

एनएचएम की एमडी प्रियंका दास ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हो रही एंबुलेंस सेवा को सीएम शिवराज सिंह चौहान लॉन्च करेंगे। लाल परेड ग्राउंड पर प्रदेश भर के लिए 2952 एंबुलेंस वाहनों को सीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस सुविधा से जरूरत के वक्त घायलों और बीमार मरीजों को एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 फोन कॉल और एप से सरकारी एंबुलेंस की बुकिंग होगी। निजी कैब की तर्ज पर एंबुलेंस बुक करके अपने नजदीकी सरकारी और निजी अस्पताल जा सकेंगे। एप से बुकिंग करने के बाद मैप पर एंबुलेंस का मूवमेंट भी देख सकेंगे। जानिए नई एंबुलेंस सेवा का आम लोगों को कैसे फायदा मिलेगा पूरी जानकारी

एंबुलेंस किन मरीजों के लिए फ्री रहेगी

गर्भवती, महिलाओं, रोड एक्सीडेंट, विभिन्न हादसों के घायलों, बेसहारा मरीजों, बुजुर्गों के लिए फ्री रहेगी। आयुष्मान कार्ड धारी मरीज आयुष्मान योजना में इम्पैनल निजी अस्पतालों में फ्री जा सकेंगे। एंबुलेंस के इस बेड़े में 108 संजीवनी एक्सप्रेस 1002, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 167,

बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 835 और जननी एक्सप्रेस 1050 शामिल है। अब तक सरकारी एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस ही उपलब्ध होती है। यह सुविधा सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को ही मिलती है। कई बार घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस नहीं होने से समय पर मरीज को इलाज नहीं मिल पाता और इलाज के अभाव में वह दम तोड़ देता है।

कैब की तरह लोकेशन भी देख सकेंगे

अब तक एम्बुलेंस बुलाने के लिए सिर्फ 108 नंबर पर कॉल करना होता है। इसमें एम्बुलेंस कितनी देर में आएगी, यह पता नहीं चल पाता है। कैब की तरह नई सुविधा में एम्बुलेंस की लोकेशन और मूवमेंट को ऐप पर देख सकेंगे। जीपीएस के माध्यम से ड्राइवर को भी आसानी होगी। ड्राइवर को कॉल कर आसानी से लोकेशन बता सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.