पत्नी पसंद नहीं आई तो नहर में फिकवा दिया

Updated on 16-01-2022 06:42 PM

भोपाल। पत्नी हाइट कम थी तो ति को  पसंद नहीं आई। इसके बाद पति ने अपने भाई के साथ मिलकर  पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। प्रदेश के श्योपुरजिले के वीरपुर इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, देवर सहित अन्य ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पत्नी का छाेटा कद हाेने के कारण पति काे पसंद नहीं थी, इसलिए उसने भाई से कहकर उसे नहर में फिकवा दिया और हत्या काे हादसे का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आराेपिताें की तलाश शुरू कर दी है। वीरपुर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर ने बताया कि 30 वर्षीय रेखा पत्नी मस्तराम उर्फ संजीव रावत निवासी गोहर थाना वीरपुर 28 दिसंबर को अपने चचेरे देवर 19 वर्षीय रघुवीर पुत्र रामजीलाल रावत के साथ बाइक से वीरपुर रही थीं।

 पांचों कॉलोनी के पास रेल की पटरी के पास बाएं तरफ चंबल नहर के कच्चे रास्ते पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। देवर-भाभी नहर में डूबने लगे। बाइक को नहर में गिरता हुआ मोगिया समाज के कुछ युवाओं ने देख लिया। युवाओं ने नहर में कूदकर युवक को बचा लिया था, लेकिन रेखा पानी के तेज बहाव के साथ बह गई थी। हादसे के दो दिन बाद महिला का शव वीरपुर से करीब 2 किमी दूर गया था।

 विजयपुर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने जांच की तो राजस्थान के पांचोली निवासी मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर बेटी को नहर में षड़यंत्र करके डूबाकर मारने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने रघुवीर पुत्र रामजीलाल रावत निवासी गोहर, पति मस्तराम उर्फ संजीव पुत्र श्रीनिवास रावत निवासी गोहर, हरदेवी उर्फ गुड्डी पत्नी उदय रावत निवासी सांकरा थाना जौरा हाल वीरपुर, उदयसिंह पुत्र टीकाराम रावत निवासी वीरपुर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.