निकाय चुनाव की मतगणना में कहीं गड़बड़ हुई तो हेलीकॉप्टर से तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ

Updated on 17-07-2022 08:07 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की 11 नगर निगमों की रविवार को मतगणना होगी। इस पर नजर रखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के दिन कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। साथ ही कहीं गड़बड़ की सूचना मिली तो तुरंत हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने यह जानकारी दी। मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी।


मिश्रा ने बताया कि रविवार के लिए विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि मतदान के दौरान भाजपा के नेताओं ने बूथ कैपचरिंग के प्रयास किए और जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत की तो उल्टे कांग्रेस के नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिए गए।

मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पहले ही बता चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में पुलिस पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और वह वह इमानदारी से गिने जा सकें, इसके लिए कमलनाथ स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे।


कांग्रेस ने मतगणना स्थल पर नेताओं की तैनाती की
कांग्रेस ने 17 जुलाई और 20 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए वरिष्ठ नेताओं की मतगणना स्थल पर तैनाती की है। इसमें 17 जुलाई को भोपाल में दिग्विजय सिंह, इंदौर में सुरेश पचौरी, ग्वालिरय में डॉ. गोविंद सिंह, सागर में मुकेश नायक, सतना में राजेंद्र कुमार सिंह, जबलपुर में विवेक तन्खा, छिंदवाड़ा में सुखदेव पांसे, सिंगरौली में कमलेश्वर पटेल,

 उज्जैन में बाला बच्चन, खंडवा में अरुण यादव, बुरहानपुर में सज्जन सिंह वर्मा को तैनात किया गया है। वहीं, 20 जुलाई को मुरैना में डॉ. गोविंद सिंह, कटनी में तरुण भानोट और लखन घनघोरिया, रीवा में कमलेश्वर पटेल, रतलाम में कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया और देवास में सज्जन सिंह वर्मा मतगणना स्थल पर रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.