कलेक्टर को थप्पड़ जड़ दो तो चमक जाती है राजनीति

Updated on 14-04-2022 10:39 PM

भोपाल प्रदेश के रीवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार पुन: विवादित बयान दिया है। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सांसद मिश्रा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, पहले के जमाने में हम भी इंतजार करते थे कि कब कलेक्टर से मुलाकात हो और उन्हें थप्पड़ जड़ कर अपनी राजनीति की शुरुआत की जाए।

शहर के राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित स्व भगवतशरण माथुर की जयंती समारोह के अवसर पर सांसद ने यह बात कही हैं। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अब एक बार फिर अपने बिगड़े हुए बोल को लेकर चर्चा में हैं। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कलेक्टर को थप्पड़ जड़ दो तो दो साल की राजनीति चमक जाती है। भाजपा सांसद ने भाषण देते हुए अपने पुराने राजनीतिक जीवन का जिक्र किया।

 इस दौरान उन्होंने राजनीति करने की आवश्यकता पर बात करते हुए कहा कि पहले के जमाने में कलेक्टर को थप्पड़ जड़ने वाले व्यक्ति का दो साल का राजनीतिक कैरियर चमक जाता था, जिसके लिए हम भी कलेक्टर को थप्पड़ मारने का इंतजार करते रहते हैं। इस बारे में रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना है कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

मैं केवल बीती हुई राजनीति की चर्चा कर रहा था। इस दौरान बहुत सारी बातें कही हैं, उसे नहीं दिखाया जा रहा है। इस बारे में शहर कांग्रेस कमेटी रीवा के अध्यक्ष गुरुमीत सिंह मंगू का कहना है कि सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा कही गई बातें भारतीय जनता पार्टी की सोच को दर्शाती है। इनसे यही उम्मीद की जा सकती है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.