ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की योजना पर अमल शीघ्र : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 05-10-2022 04:50 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल उपस्थिति में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एलायंस एयर कंपनी की दो उड़ानों जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर- ग्वालियर-इंदौर का झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश के मध्य में होने से किसी भी हिस्से में तेज गति से पहुँचने की स्थिति में है। इस भोगौलिक अनुकूलता से उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र की संभावनाओं को साकार करना आसान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी गत 17 सितम्बर को कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दूसरे महाद्वीप से लाए गए चीतों के प्रवेश का शुभ कार्य कर चुके हैं। पर्यटन विकास में इसका विशेष महत्व है। मध्यप्रदेश टाइगर और लेपर्ड स्टेट बनने के बाद चीता स्टेट भी बन गया है। मध्य़प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार पर्यटन के विकास में सहायक होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि इन्दौर के निकट देवास जिले के चाचौड़ा ग्राम में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन भी हो गया है। इस योजना पर जल्दी ही अमल किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में रीवा और उज्जैन की एयर स्ट्रिप की लम्बाई बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.