भारत की पैसीफिक रिपोर्ट में देश के 23 एयरपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट नंबर वन पर

Updated on 13-11-2022 06:25 PM
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एशिया पैसीफिक के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट में 36वीं रैंकिंग हासिल की है, लेकिन भारत के 23 एयरपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट नंबर वन पर है। इंदौर ने देश के दूसरे एयरपोर्ट गोवा, चेन्न्ई, रायपुर, अमृतसर आदि को पछाड़ दिया है। इस साल की दूसरी तिमाही में इंदौर को 42वीं रैंकिंग मिली थी, लेकिन 11 बिंदुओं पर इंदौर एयरपोर्ट के नंबर कम भी हुए हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि हम यात्री सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

 रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट को जुलाई से सितंबर की तीसरी तिमाही में कुल 4.96 अंक मिले हैं। इससे पहले की दूसरी तिमाही में इंदौर को 4.93 अंक प्राप्त हुए थे और उसने 42वीं रैंकिंग हासिल की थी। इस बार इंदौर वाराणसी, गोवा, कोलकाता, चेन्न्ई, रायपुर, अमृतसर, पुणे आदि एयरपोर्ट से आगे है।

सालाना 18 लाख से ज्यादा यात्री संख्या पर सर्वे

जिस एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या सालाना 18 लाख से अधिक हो जाती है, वहां एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआइ) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे किया जाता है। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहा जाता है। एशिया पैसीफिक के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट पर यह सर्वे होता है। इसके अंतर्गत भारत में प्रमुख 23 एयरपोर्ट आते हैं। शेष 51 डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे होता है। कुछ साल पहले इंदौर घरेलू एयरपोर्ट की सूची में शीर्ष 10 में रहा था। एएसक्यू सर्वे की टीम कुछ माह के अंतराल में एयरपोर्ट पर आती रहती है। टीम दिन में कभी भी सर्वे कर जाती है। प्रबंधन केवल उनके प्रवेश की व्यवस्था करता है। टीम सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सर्वे करती है। इसके बाद रिपोर्ट जारी की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.